herzindagi
what happens to your body 72 hours after you quit smoking

स्मोकिंग छोड़ने के 72 घंटे बाद शरीर में होते हैं ये जबरदस्त बदलाव, आप भी जानिए

अगर आपको कोई सिगरेट पीते दिख जाए और आप उससे पूछें कि आप सिगरेट क्यों पीते हैं? तो शायद जवाब मिलेगा कि टेंशन बहुत है और इसे पीने से थोड़ी राहत मिलती है। लेकिन, सच तो यह है कि सिगरेट पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। अच्छी बात यह है कि अगर आप धूम्रपान छोड़ते हैं, तो सिर्फ 72 घंटों के भीतर ही आपके शरीर में पॉजिटिव बदलाव दिखने लगेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-06-19, 15:08 IST

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और एंग्जायटी होना काफी बढ़ चुका है। लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संभालने में ही परेशान रहते हैं। ऐसे में कई बार लोग स्ट्रेस को कम करने के लिए अल्कोहल और सिगरेट का सहारा लेते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि आप सिगरेट या अल्कोहल क्यों पीते हो, तो जवाब मिलता है कि ये स्ट्रेस बस्टर हैं। लेकिन, समय के साथ सिगरेट आपके शरीर को खोखला करने लग जाती है। 

वहीं, कई बार लोग सिगरेट छोड़ने की सोचते हैं, लेकिन शुरुआत में यह बहुत मुश्किल लगता है। अच्छी बात यह है कि जैसे ही आप सिगरेट से दूरी बनाते हैं, आपका शरीर तुरंत ठीक होने लगता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि जब आप स्मोकिंग छोड़ते हैं, तो सिर्फ 72 घंटों के भीतर ही आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव शुरू हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- अगर सिगरेट इतनी नुकसानदायक है, तो इसका आविष्कार क्यों किया गया? जानिए वजह

स्मोकिंग क्यों है इतनी नुकसानदायक?

कहा जाता है कि एक सिगरेट में 7000 से ज्यादा हानिकारक केमिकल्स होते हैं। सिगरेट में निकोटीन, टार, कार्बन मोनोऑक्साइड और बेंजीन जैसे केमिकल्स होते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। यह आपके फेफड़ों, दिल और ब्लड सेल्स को धीरे-धीरे प्रभावित करने लग जाते हैं, इसलिए सिगरेट छोड़ देना सही रहता है। 

quit smoking 72 hours,

सिगरेट छोड़ने के 8 घंटे बाद क्या होता है?

  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, स्मोकिंग छोड़े हुए अगर आपको 8 घंटे हो चुके हैं, तो आपके ब्लड में निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा घटने लगती है।
  • आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ने लगता है।
  • आपको थोड़ी बेचैनी या चिड़चिड़ाहट हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर अब निकोटीन की आदत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा होता है। 

स्मोकिंग छोड़ने के 24 घंटे बाद शरीर में क्या होता है?

अगर आप पूरा 1 दिन सिगरेट नहीं पीते हैं, तो आपको हार्ट अटैक पड़ने का खतरा पहले से कम हो सकता है। 

  • सिगरेट छोड़ने के 24 घंटे बाद BP और ऑक्सीजन लेवल बेहतर होने लगता है।
  • फेफड़े खुद को साफ करने लग जाते हैं और उनसे बलगम और toxins बाहर निकालना शुरू हो जाता है। 
  • निकोटीन की कमी की वजह से कुछ लोगों को सिरदर्द, बेचैनी, सिगरेट पीने की तलब और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- अगर छोड़नी है सिगरेट पीने की आदत तो जरूर फॉलो करें ये 6 स्टेप्स

स्मोकिंग छोड़ने के 48 घंटे बाद शरीर में क्या होता है?

यदि आप 2 दिन तक सिगरेट नहीं पीते है, तो आपके शरीर से अब तक सारा निकोटीन बाहर निकल चुका होता है।

  • आपको खाना खाते समय स्वाद आने लग जाता है। 
  • आपके नर्व एंडिंग्स सिगरेट पीने से सुस्त हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे एक्टिव होने लगते हैं।
  • दूसरे दिन स्मोकिंग की तलब थोड़ी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में आपको ठंडा पानी पीना चाहिए, च्युइंग गम चबाना चाहिए और एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

स्मोकिंग छोड़ने के 72 घंटे यानी 3 दिन बाद शरीर में क्या होता है?

अगर आप 72 घंटे तक सिगरेट नहीं पीते हैं, तो आपका शरीर तेजी से ठीक होने के प्रोसेस में होता है। 

body after quitting smoking,

  • आपकी सांस लेने वाली नलिकाएं (ब्रोंकियल ट्यूब्स) पहले से ज्यादा खुलने लगती हैं।
  • आपके फेफड़े खुद सिगरेट के धुएं से जमे टार को बाहर निकालने लगते हैं।
  • आप खुद को ज्यादा एक्टिव, तरोताजा और हल्का महसूस करने लगते हैं।
  • शरीर से CO2 बाहर निकलने लगती है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने लगता है। 
  • स्मोकिंग छोड़ने के 3 दिन बाद, शरीर में खून का बहाव बेहतर होता है और दिल का दौरा या स्ट्रोक आने का खतरा घटने लगता है।
  • हालांकि यह समय ऐसा होता है जब आपको सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आपको चिड़चिड़ापन, बेचैनी, अनिद्रा और ज्यादा भूख लगने लग सकती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका शरीर बिना निकोटीन के रहना सीख रहा होता है।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।