महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम में यूट्रस एक जरूरी अंग है। आजकल यूट्रस से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ रही हैं और फाइब्रॉएड उन्हीं में से एक है। अक्सर महिलाओं में इसे लेकर यह गलत धारणा होती है कि यह कैंसर का रूप ले सकता है। लेकिन, यह बात बिल्कुल सच नहीं है। फाइब्रॉएड यूट्रस में होने वाली गैर कैंसरस गांठें होती हैं। इनका साइज बहुत छोटा (बीज जितना) भी हो सकता है और बहुत बड़ा (अंगूर या तरबूज जितना) भी। यह एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, बल्कि कई बार यह बिना किसी संकेत के भी महिला के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। यदि फाइब्रॉएड का उपचार न किया जाए तो क्या होगा? इस बारे में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चंचल शर्मा बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''फाइब्रॉएड की समस्या होने पर एक महिला को पता ही नहीं चलता है कि उनके यूट्रस में फाइब्रॉएड हैं, जब तक कि वह किसी और कारण से अल्ट्रासाउंड न करवाए। हालांकि, कुछ मामलों में यह गंभीर रूप ले सकता है और ब्लीडिंग, दर्द या अन्य रिप्रोडक्टिव से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। यही कारण है कि इस साइलेंट कंडीशन के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है। फाइब्रॉएड के लक्षण भले ही हमेशा दिखाई न दें, लेकिन यह महिला के रिप्रोडक्टिव हेल्थ को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करता है। समय रहते इसकी जानकारी और सही मेडिकल सलाह से समस्याओं से बचा जा सकता है।''
यूट्रस के बाहर, उसकी परतों पर या यूट्रस के अंदर किसी भी हिस्से में असामान्य सी गांठों की वृद्धि होना, फाइब्रॉएड कहलाता है। सामान्यतः फाइब्रॉएड के कोई लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन कुछ समान्य लक्षण हैं, जिस पर आप ध्यान दे सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या फाइब्रॉएड आपको गर्भवती होने से रोक रहा है? एक्सपर्ट के जानें उपाय
डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि फाइब्रॉएड का ट्रीटमेंट समय से करना जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक बने रहने पर यह कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं-
डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार फाइब्रॉएड का ट्रीटमेंट कराना जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर यह इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं को यूट्रस में फाइब्रॉएड को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज, जानें कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।