herzindagi
know someone to talk in their sleep

नींद में आखिर क्यों बड़बड़ाने लगते हैं लोग, आप भी जानें

आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि आखिर नींद में क्यों इंसान अपने आप से बाते करने लगता है और इसके बचने के क्या है उपाय।
Editorial
Updated:- 2021-02-12, 14:29 IST

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के चलते ऐसे कई बीमारी का होना आम बात है जिसके बारे में कोई अधिक बाते भी नहीं करता है। अक्सर आपने घर में या आसपस के किसी पहचान वाले इंसान से सुना होगा कि मेरे भाई, बहन या बीबी या फिर मुझे नींद में बड़बड़ाने की आदत है। जी हां, अक्सर सपने देखते हुए या फिर किसी अन्य वजह से कई लोग नींद में अपने आप से बाते या फिर खुद में बड़बड़ाने लगते हैं। क्या आपने कभी इस समस्या के बारे में सोचा कि इंसान सोते समय बड़बड़ाने क्यों लगता है? कभी-कभी इस समस्या को अनदेखा कर देना भी कई बार यह भारी परेशानी का कारण बन जाते हैं। कई बार ये आदत स्लीपिंग डिसऑर्डर में भी तब्दील हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और समझ में नहीं रहा है कि इसकी मुख्य वजह क्या है, तो आज इस लेख में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लोग नींद में बड़बड़ाने लगते हैं और इसके बचने के घरेलू उपाय क्या है। तो चलिए जानते हैं।

नींद में क्‍यों बड़बड़ाते हैं लोग?

someone to talk in their sleep know inside

अक्सर रात को सोते समय इंसान आधे-अधूरे और अस्पष्ट शब्द बोलते हुए सुनाई देते हैं। कई जानकारों का मानना है कि स्लीपिंग डिसऑर्डर होने के चलते ये लोग नींद में अपने आप से बाते करने लगते हैं। कई लोगो का यह भी कहना है छोटे बच्चों और अधिक उम्र वाले व्यक्ति में इस प्रकार के लक्षण को कुछ अधिक ही देखा जाता है। इसे एक प्रकार से पैरासोमनिया यानि अस्वाभाविक व्यवहार भी बोला जाता है।

इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है आंवला का चूर्ण, जानें कैसे

क्या है लक्षण

someone to talk in their sleep know inside

बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान पर अधिक ध्यान न देने की वजह से भी इंसान सोते समय नींद में बाते करने लगता है। कई लोगों का ये भी मानना है कि तनाव के कारण भी कई लोगों में बड़बड़ाने की आदत होती है। दिमाग पर अधिक बोझ डालने से भी इंसान इस परेशानी से फंस जाता है। शरीर को अधिक आराम नहीं मिलने से भी नींद में बाते करने का एक प्रमुख कारण माना जाता है। गलत सोने का टाइम भी इसका एक प्रमुख कारण माना जाता है।

कैसे बचें इस परेशानी से

someone to talk in their sleep know inside

सामान्य तौर पर इससे बचने के लिए आप कुछ कदम उठा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको तनाव मुक्त रहना होगा। सोने का टाइम और तरीकों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। पेट के बल नहीं बल्कि, आपको पीठ में बल होने की आदत डालनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण कि खान-पान पर भी आपको ध्यान देने कि ज़रूरत है। इसके साथ-साथ नियमित समय पर एक्सरसाइज भी करते रहना चाहिए ताकि शरीर भी फीट रहे और नींद में बड़बड़ाने की आदत न लगे।

इसे भी पढ़ें:फलों को सही तरह से खाएंगे तो रहेंगे सेहदमंद, एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स


सोने से पहले करें हाथ-पैर को साफ

someone to talk in their sleep know inside

इसके अलावा आप रात को सोने जाने से पहले हर रोज हाथ और पैर को अच्छे से साफ करके ही सोने के लिए बेड पर जाए। कहा जाता है कि हाथ और पैर गंदा होने के चलते कई बार सोने पर बुरे सपने आते हैं, जिसके कारण लोग अपने आप से ही बाते करने लगते हैं। इसके साथ-साथ बेड को भी साफ रखना बेहद ज़रूरी हैं। हालांकि, अगर आप इस समस्या से कुछ अधिक ही परेशान हैं, तो आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@cdn-prod.medicalnewstoday.com,1039maxfm.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।