आंवला बहुत खट्टे होते हैं यार, इलसिए खाने मन नहीं करता है। यार!, खट्टा है! तो इसे किसी और रूप में भी तो सेवन किया जा सकता है? वो कैसे यार? चूर्ण के रूप में। खैर, आंवला का सेवन करना किसी भी उम्र के इंसान के लिए कितना फायदेमंद है ये लगभग हर कोई जनता है। लेकिन, खट्टा होने के चलते कई लोग इसे खाने से डरते हैं। अगर आप आंवला नहीं खा सकते हैं, तो इसके चूर्ण का भी सेवन कर सकती हैं। जी हां, आंवला के चूर्ण से भी आपको अनगिनत फायदे मिलते हैं। अगर आपको इसके फायदे में बारे में मालूम नहीं है, तो आज इस लेख में हम आपको आंवला चूर्ण के फायदे में बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करेंगी। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।
आंवला को विटामिन-सी के लिए एक बेस्ट आहार माना जाता है। कहा जाता है कि आंखों को हेल्दी और रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी का सेवन हमेशा करते रहना चाहिए। इससे आंखों से सम्बंधित अन्य प्रकार के कई अन्य बीमारी को भी आसानी से दूर किया जा सकता हैं। अगर आपको आंवला खट्टा लगता है, तो इसके स्थान पर इसके चूर्ण का सेवन कर सकती हैं। आंवला आयरन के लिए भी एक बेस्ट आहार हैं, जो आंखों की परेशानी से दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें:बच्चों के बहती नाक की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
किसी भी इंसान के लिए पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए यह सलाह दी जाती है कि आप फाइबर युक्त आहार का ही सेवन करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला एक बेस्ट फाइबर युक्त आहार है और इसका चूर्ण भी। इसके नियमित सेवन से बिगड़े हुए पाचन क्रिया को आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर नियमित और सही मात्रा में इसका सेवन करती हैं, तो पेट संबंधी समस्या भी ठीक रहती है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
कहा जाता है कि आंवला च्रूर्ण के अंदर एथेनॉलिक पदार्थ पाया जाता है, जो वजन कम करने में काफी हेल्प करता है और मोटापा बढ़ने भी नहीं देता है। अगर आप बढ़ते वजन से कुछ अधिक ही परेशान हैं और आंवला खट्टा लगता है, तो आप उसके स्थान पर इसके चूर्ण का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में एक से दो चम्मच चूर्ण को मिक्स करके सेवन कर सकती हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में असर दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है मिश्री का सेवन, करें डाइट में शामिल
आंवला के साथ इसका चूर्ण भी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। लगभग हर कोई जानता है कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम कितना आवश्यक है। आज भी बड़े उम्र के लोग हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आंवले का मुरब्बा या चटनी आदि का सेवन करते हैं। आप इसके स्थान पर इसके चूर्ण का भी सेवन कर सकती हैं। आंवले को चूर्ण को विटामिन-डी का भी एक बेस्ट स्रोत मन जाता है।
इसके अलावा कई लोग मधुमेह के लिए, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए और त्वचा की देखभाल के लिए भी इसके चूर्ण का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कई लोग बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@exportersindia.com,sdlcdn.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।