योनि से सफेद स्राव का सामना हर महिला करती है हालांकि कई बार सफेद डिस्चार्ज कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ इशारा भी करता है। कुछ महिलाएं व्हाइट डिसचार्ज के साथ निचले पेट में दर्द का भी अनुभव करती हैं अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सफेद डिस्चार्ज के साथ पेट में दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं ? इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की Ringkangmai liangkiuwiliu ,Assistant professor .SSNSR, Sharda University ने इसपर जानकारी साझा की है।
सामान्य रूप से तो योनि से निकलने वाला डिस्चार्ज शरीर की स्वच्छता बनाए रखना है। पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन दर्द के साथ डिस्चार्ज होना यीस्ट, वायरल या बैक्टीरिया संक्रमण की तरह इशारा करता है इस दर्द को तीव्र, हल्का या ऐंठन के रूप में महसूस किया जा सकता है।
वेजाइनल इंफेक्शन, एक यीस्ट इन्फेक्शन है। आमतौर पर इसमें गाढ़े, सफेद टुकड़ों जैसा डिस्चार्ज होता है। इसके साथ जलन और खुजली का एहसास होता है।
यह संक्रमण तब होता है जब योनि में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है। इसमें योनि से हल्का सफेद या ग्रे रंग का मछली जैसा बदबूदार डिस्चार्ज निकलता है। इसके साथ हल्का पेट भी दर्द हो सकता है।
यह जननांग अंगों का संक्रमण होता है, जो सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज जैसे क्लैमीडिया या गोनोरिया के कारण होता है। यह न सिर्फ पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द का कारण बनता है बल्कि इसके साथ-सफेद या पीले रंग का डिस्चार्ज हो सकता है।
एंडोमेट्रियोसिस के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसमें गर्भाशय की परत बाहर बढ़ने लगते हैं। इससे निचले पेट में गंभीर दर्द और असामान्य डिस्चार्ज हो सकता है। इस स्थिति में डिस्चार्ज सफेद हो ऐसा जरूरी नहीं है।
यह भी पढ़ें-कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं ये 3 तरह के इंफेक्शन
फाइब्रॉइड्स के कारण भी पेट में तीव्र ऐंठन और दर्द होता है। बड़े फाइब्रॉइड्स अधिक गंभीर होते हैं।
यह भी पढ़ें-ये संकेत बताते हैं कि आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने की है जरूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।