Thu Apr 2, 2026 | Updated 04:26 AM IST HZ Awards 2026
image

पीरियड्स के बाद भूरे रंग का डिस्चार्ज क्यों होता है?

पीरियड्स खत्म होने के बाद अक्सर कुछ महिलाओं को भूरे रंग का डिस्चार्ज होता है। क्या आपको मालूम है कि ऐसा क्यों होता है?
Editorial
Updated:- 2024-10-15, 10:37 IST

महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स होने से पहले और इसके होने के बाद तक कई तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाएं कुछ ऐसी स्थितियों से गुजरती हैं जो उन्हें उलझा कर रख देती है। इन्हीं में से एक है पीरियड्स के बाद भूरे रंग का डिस्चार्ज होना। अक्सर महिलाएं यह अनुभव करती हैं। कई बार इसे देखकर हम परेशान भी हो जाते हैं कि क्या यह सामान्य है या किसी बीमारी की निशानी है? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से कि पीरियड के बाद भूरे रंग का डिस्चार्ज क्यों होता है? Dr. Samta Gupta, Sr. Consultant, OBG,   ShardaCare- Healthcity इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं

पीरियड्स के बाद भूरे रंग का डिस्चार्ज क्यों होता है?

brown discharge in period

एक्सपर्ट बताती है की मासिक धर्म के बाद भूरे रंग का डिस्चार्ज सामान्य है। बता दें मासिक धर्म चक्र में औसतन 5 दिनों तक ब्लीडिंग होती है, पहले तीन दिनों में खून अधिक होता है लेकिन जैसे-जैसे ब्लीडिंग कम होती है आपको भूरे रंग का रक्त दिखाई दे सकता है।

मासिक धर्म का रक्त सामान्य योनि स्राव के साथ मिल जाता है तो आपको भूरे रंग का स्राव दिखाई देता है। यह सामान्य स्थिति है इसमें चिंता जैसी कोई बात नहीं है। भूरे रंग का स्राव आमतौर पर पुराने मासिक धर्म के खून के साथ सामान्य योनि स्राव की मिलने के कारण होता है।

इसके अलावा मासिक धर्म चक्र के बीच में भूरे रंग का स्राव ओवुलेशन से जुड़ा हुआ है। ओवुलेशन के दौरान कुछ महिलाओं को भूरे रंग की स्पॉटिंग होती है।

भूरे रंग का स्राव मासिक धर्म के अंत होने का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें-क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाता है प्रेग्नेंसी का चांस? डॉक्टर से जानें

women brown discharge after period

पीरियड के बाद भूरे रंग का डिस्चार्ज अक्सर पुराने रक्त का संकेत होता है जो गर्भाशय से बाहर निकलता है यह सामान्य होता है। पीरियड के बाद गर्भाशय खुद को साफ करता है, ऐसे मामले में बहुत हल्का रक्त स्राव हो सकता है जो कि भूरे रंग का नजर आता है।

संक्रमण के कारण भी भूरे रंग का डिस्चार्ज होता है। अगर इसमें से बदबू आए या आपको योनी में जलन महसूस हो तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

यह भी पढ़ें-क्या पानी पीने से कम हो जाती है भूख? जानें क्यों वॉटर इनटेक के बार भरा-भरा रहता है पेट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।