herzindagi
Why Do Menstrual Pads Cause Rashes m

Menstrual Hygiene Day 2022: सेनेटरी पैड के गलत इस्तेमाल से हो सकता है वेजाइनल इंफेक्शन, जानें एक्सपर्ट की राय

पीरियड्स के दौरान गलत पैड का इस्तेमाल करने से वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इन टिप्स की मदद से इस परेशानी से बचा जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-05-21, 21:29 IST

पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है। इस दौरान महिलाएं क्रैम्प्स,पैरों और कमर में दर्द से गुजरती हैं। इस प्रक्रिया में शरीर का दूषित खून बाहर निकल जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाएं ब्लड को सोखने के लिए सेनेटरी पैड का उपयोग करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं गलत तरीके से पैड का उपयोग करने से इंफेक्शन हो सकता है। खासकर गर्मियों के मौसम में पैड का इस्तेमाल करने से वेजाइना में खुजली और लाल चकते जैसी परेशानी हो जाती है। कई बार इसे नजरअंदाज करने पर यह वेजाइनल इंफेक्शन का कारण बन जाते हैं।

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा गुप्ता से बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि पैड का इस्तेमाल करने से इंफेक्शन हो जाता है। आजकल महिलाएं खुशबू वाले पैड का इस्तेमाल करती हैं इन पैड में केमिकल का उपयोग किया जाता है जिसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा अधिक बना रहता है। आइए जानते हैं इंफेक्शन का कारण और लक्षण।

इंफेक्शन का कारण

Ways for Pad Rashes during Periods in Summer

खुशबू वाले सैनिटरी इंफेक्शन का एक बड़ा कारण है। दरअसल पैड बनाने के लिए केमिकल का उपयोग किया जाता है। इस केमिकल की वजह से इंफेक्शन हो सकता है। अगर आपको किसी पैड का इस्तेमाल करने के बाद जलन या खुजली होती है, तो उस ब्रांड के पैड का उपयोग न करें। उसकी जगह किसी अच्छे ब्रांड के सेनेटरी पैड का प्रयोग करें।

लंबे समय तक एक ही पैड का यूज करना

लंबे समय तक एक पैड का उपयोग करने से भी इंफेक्शन होता है। अक्सर महिलाएं पैसे बचाने के लिए दिनभर एक ही पैड का उपयोग करती हैं जिसकी वजह से वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा अधिक हो जाता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो आज से इसे बदल लें। 4 से 5 घंटे के अंदर पैड बदलना चाहिए। वहीं कुछ महिलाओं का ब्लड फ्लो कम होता है जिसकी वजह से वह लंबे समय तक एक ही पैड का उपयोग करती है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आपका ब्लड फ्लो अधिक हो या कम हो 4 से 5 घंटे में पैड बदलना चाहिए।

गर्मी

Sanitary Pads Cause Irritation ()

गर्मियों के मौसम में पसीना की वजह से वजाइना के आसपास नमी हो जाती है। जिसकी वजह से जलन और दाने हो जाते हैं।

इंफेक्शन के लक्षण

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह इंफेक्शन के लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं। जो आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं। पीरियड्स के दौरान आपको जलन, खुजली होती है तो इसे अनदेखा न करें। वहीं पीरियड्स बाद सफेद पानी आना और जलन इंफेक्शन का लक्षण होते हैं। (सेनेटरी पैड यूज करने का सही तरीका)

इसे जरूर पढ़ेंःजानें क्या है महिलाओं के इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी पैड का इतिहास

अच्छी क्वालिटी का पैड का इस्तेमाल करें

Sanitary Pads Cause Irritation

वेजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी के पैड का उपयोग करना चाहिए। महिलाएं पैसे बचाने के लिए पैड की क्वालिटी से समझौता कर लेती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हमेशा अच्छे ब्रांड का नैपकिन लें। इससे इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है।(पैड या टैम्पोन क्या है बेहतर)

इसे जरूर पढ़ेंःगर्मियों में पीरियड्स के दौरान पैड से पड़ जाते हैं रैशेज, जानें इससे बचने के उपाय

हाइजीन का रखें ध्यान

पीरियड्स के दौरान इंफेक्शन से बचने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इन दिनों वेजाइना को अच्छे साफ रखें। वहीं पीरियड्स के दौरान जरूर नहाना चाहिए।

इंफेक्शन से बचाव के लिए क्या करें

  • इंफेक्शन से बचाव के लिए डाइट में विटामिन-सी को शामिल करें इससे इम्यूनिटी सही रहती है। इसके अलावा प्रोटीन डाइट का सेवन करना चाहिए।
  • कभी भी दो पैड का इस्तेमाल एक साथ नहीं करना चाहिए।
  • ऑयली फूड्स का कम से कम सेवन करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।