गर्मियों में पीरियड्स के दौरान पैड से पड़ जाते हैं रैशेज, जानें इससे बचने के उपाय

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल करने से रैशेज की समस्या हो जाती है। इन उपाय की मदद से इस परेशानी से बच सकते हैं।

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-11, 12:44 IST
how to get rid of pad rashes during periods m

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इन 5 दिनों में क्रैम्प्स,पैरों और कमर में दर्द अक्सर लड़कियों को होता है। गर्मियों के मौसम में पैड का इस्तेमाल करने से रैशेज की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से चलने-फिरने में भी काफी दिक्कत आती है। गर्मियों में पीरियड रैशेज का सामना लगभग हर महिला ने किया है। जांघों और योनि के पास स्किन छिल जाती है। जिसकी वजह से काफी दर्द होता है। इसका ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर भी हो सकती है। ये स्किन रैशेज पैड लगाने से होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू ट्रीटमेंट मौजूद है। चलिए जानते हैं पैड रैशेज से बचने के उपाय।

टाइम टू टाइम पैड बदलें

get rid of periods

पीरियड्स के दौरान स्किन इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। ऐसे में दिन में कम से कम तीन बार पैड चेंज करना चाहिए। अगर आपको हैवी ब्लीडिंग होती है, तो आप 3 से 4 घंटे में पैड बदलें। लंबे समय तक पैड का यूज करने से रैशेज होने की संभावना बढ़ जाती है। महिलाएं कई बार पैड की बचत करने की वजह से भी दिनभर में दो पैड का ही इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपकी ये आदत ही रैशेज का कारण बन सकती है। गर्मियों के मौसम में टाइम टू टाइम पैड बदलना चाहिए।

कॉटन का पैड यूज करें

स्किन रैशेज से बचने के लिए स्किन के अनुसार पैड का यूज करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में कॉटन का पैड इस्तेमाल करना काफी बेहतर माना जाता है। इसके अलावा आप उस पैड का यूज करें जिससे आपको स्किन रैशेज नहीं होते हैं। कई बार अलग-अलग ब्रांड का पैड यूज करने से भी यह दिक्कत हो जाती है। वहीं ज्यादा खुशबू वाले पैड का इस्तेमाल करने से भी रैशेज हो सकते हैं। क्योंकि इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। (पैड या टैम्पोन क्या है बेहतर)

सस्ते नैपकिन का यूज न करें

कई बार महिलाएं पैसों की बचत करने के लिए सस्ते सेनेटरी पैड का यूज कर लेती हैं। जो कि खराब क्वालिटी के होते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको इस आदत को बदलना चाहिए। वरना स्किन रैशेज की समस्या हो सकती है। सस्ते और खराब ब्रांड का पैड यूज करने से स्किन रैशेज का डर अधिक बढ़ जाता है। सेनेटरी नैपकिन लेते समय क्वालिटी का ध्यान दें।

हाइजीन का रखें ध्यान

पीरियड के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान वेजाइना को अच्छे साफ करना चाहिए। इससे स्किन संबंधी समस्या की संभावना कम हो जाती है। इस दौरान ढ़ीले और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए।

इसे भी पढ़ेंःजानें पीरियड्स क्‍या होते हैं और क्‍यों होते हैं?

लंबे नैपकिन का करें यूज

how to get rid of pad rashes during periods in summer

स्किन रैशेज से बचने के लिए लंबे नैपकिन का यूज करें। लंबे पैड का इस्तेमाल करने से हैवी ब्लीडिंग को ज्यादा सोखता है बल्कि स्टेन का भी डर नहीं होता है।

इसे भी पढ़ेंःपैड्स का चुनाव करते समय रखेंगी इस बात का ख्याल तो आरामदायक होंगे पीरियड्स

सही अंडरवियर करें चुन

पीरियड्स के दौरान सही अंडरवियर का यूज करना चाहिए। इससे स्किन रैशेज की समस्या नहीं होगी। गर्मियों में कॉटन की अंडरवियर का यूज करें। इससे ज्यादा पसीना नहीं आता है। सिंथेटिक और टाइट अंडरवियर पहनने से बचना चाहिए।

पाउडर का इस्तेमाल करें

पीरियड्स के दौरान नमी और गीलेपन से बचने के लिए आप पाउडर का यूज भी कर सकती हैं। वेजाइना के आस-पास के हिस्से को गुनगुने पानी से साफ करें और अंडरवियर में पाउडर डालें।

पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान देना चाहिए। अगर आपको रैशेज जैसी दिक्कत होती है तो आप इन टिप्स की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपके रैशेज गंभीर है तो डॉक्टर की सलाह लें, इसे नजरअंदाज न करें। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP