herzindagi
what are  causes of diabetes

डायबिटीज के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण

ज्यादा मीठा खाने के अलावा भी डायबिटीज के कई कारण हो सकते हैं। जिनसे ज्यादातर लोग अनजान हैं। एक्सपर्ट की बताई ये 4 चीजें भी डायबिटीज की वजह बन सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-17, 18:55 IST

डायबिटीज की समस्या आजकल लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है। खासकर, भारत में लगभग हर परिवार में आपको कोई न कोई डायबिटीज पेशेंटे्स मिल जाएगा। एक बार इस बीमारी के होने पर इसे पूरी तरह से रिवर्स करना तो संभव नहीं है। लेकिन, आप दवाईयों को हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ, इसे काफी हद तक मैनेज कर सकती हैं। जब हमारा शरीर इंसुलिन हार्मोन का निर्माण या उपयोग ठीक तरह से नहीं कर पाता है, तो यह दिक्कत होती है। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट और खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज दो प्रकार की होती है। ज्यादातर लोगों को टाइप-2 डायबिटीज परेशान करती है। मीठा खाने के अलावा और भी कई कारणों से डायबिटीज होती है। वहीं, डायबिटीज होने के बाद, अगर आप कुछ खास चीजों पर ध्यान नहीं देती हैं, तो आपकी दिक्कत और बढ़ सकती है। किन कारणों से डायबिटीज होने या होने के बाद बढ़ने का खतरा अधिक रहता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों पर ध्यान न देना

how to keep stomach healthy

सेहतमंद रहने के लिए डाइजेशन का सही होना जरूरी है। खासकर, अगर आप डायबिटीज पेशेंट है, तो आपके लिए डाइजेशन का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। आजकल डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जल्दी खाना, गलत खान-पान या हैवी मील्स खाना, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा कर सकता है। इससे डाइजेशन भी खराब होता है। आपको बता दें कि न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में दिक्कत आती है, कई बार इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है और शुगर होने का खतरा रहता है।

शुगर लेवल की जांच न करवाना

कई बार शुगर के आम लक्षणों जैसे अधिक प्यास लगना, यूरिन ज्यादा आना, भूख और वजन में बदलाव को हम इग्नोर कर देते हैं और शुगर की जांच नहीं करवाते हैं। लेकिन, असल में आज के समय में शुगर और बीपी की रेगुलर जांच बहुत जरूरी है। हर कुछ महीने में आपको शुगर लेवल की जांच करवाते रहनी चाहिए ताकि अगर आप डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, तो समय पर इसका पता चल सके।

वजन पर ध्यान न देना

obesity caused by bad gut health

मोटापा डायबिटीज की एक वजह हो सकता है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो इसे तुरंत कंट्रोल करने की कोशिश करें। मोटापे की वजह से आप डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। सही डाइट और एक्सरसाइज से समय रहते अपना वजन कंट्रोल करें।

बॉडी डिटॉक्स पर ध्यान न देना

शरीर में गंदगी जमा होने पर भी डायबिटीज समेत कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। बॉडी डिटॉक्स करना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ रहे हैं, तो इस पर ध्यान दें और डाइट में शरीर को डिटॉक्स करने वाली चीजों को शामिल करें। 

 

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन तरीकों से करें डायबिटीज को मैनेज

 

डायबिटीज के पीछे ये 4 कारण भी हो सकते हैं। इनसे ज्यादातर लोग अनजान हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के पेशेंट रोज करें मंडूकासन, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।