herzindagi
habits can cause infertility

इन गलतियों से महिलाओं में कम होती है फर्टिलिटी

महिलाओं में बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है। लाख कोशिशों के बाद भी कंसीव करने में दिक्कत आती है। आइए जानते हैं वो कारण जिनके चलते फर्टिलिटी प्रभावित होती है।
Editorial
Updated:- 2024-02-12, 19:35 IST

Low Fertility In Women: इनफर्टिलिटी महिलाओं में एक गंभीर समस्या होती जा रही है। इसमें गर्भवती होने की क्षमता कम या खत्म हो जाती है।माना जाता है कि उम्र के साथ साथ फर्टिलिटी कम हो जाती है लेकिन कुछ महिलाओं को कम उम्र में भी यह समस्या होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक महिलाओं में यह आनुवांशिक भी हो सकता है वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी गलतियां करती हैं जिनके कारण फर्टिलिटी कमजोर हो जाती है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Dr Nancy Nagpal Consultant Gynaecologist Salubritas Medcentre, South Ex -II जानकारी दे रही हैं।

मोटापा

weight reduce fertility

मोटापे के कारण महिलाओं की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। जब वेट बढ़ता है तो एस्ट्रोजन और प्रजनन हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है। इससे मासिक चक्र गड़बड़ा जाता है। इससे ओव्यूलेशन से जुड़ी दिक्कत होने लगती है

स्मोकिंग

स्मोकिंग के कारण न सिर्फ लंग्स और हार्ट को नुकसान होता है बल्कि इससे फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है। स्मोकिंग एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की सांद्रता को कम कर देता है। इससे अंडाशय को नुकसान होता है। इससे अंडे की गुणवत्ता कम हो जाती है। वहीं जरूरत से ज्यादा स्मोकिंग भी खराब फर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार होती है। (इन टिप्स से बढ़ाए प्रोजेस्टेरोन)

स्ट्रेस

ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी फर्टिलिटी कम होती है। तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्राव ज्यादा होता है। इससे मासिक चक्र प्रभावित होता है। एग्स की क्वालिटी  और क्वांटिटी दोनों ही कम हो जाती है। इससे प्रेग्नेंसी चैलेंजिंग हो सकता है।

यह भी पढ़ें-हल्‍दी से हल करें सेहत से जुड़ी ये 3 परेशानियां

खराब डाइट

unhealthy foods lead to infertility

खराब डाइट के कारण शरीर में कई सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जैसे मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, जिंक की कमी के कारण अंडों की गुणवत्ता पर असर पड़ता है और प्रजनन क्षमता भी कमजोर होती है।

यह भी पढ़ें-इन 10 वजहों से आपको रोज खाने चाहिए अंगूर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।