हर लड़की को एक उम्र के बाद पीरियड्स होना शुरु हो जाते हैं। पीरियड्स होने के बाद हर लड़की के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जिन लड़कियों को इस बारे में पहले से जानकारी नहीं होती वो शरीर में आ रहे नए बदलावों से घबरा जाती हैं। क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स आने की सही उम्र क्या है। अगर आपको सही उम्र में पीरियड्य आने शुरू नहीं हुए तो इससे आपके शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। दिल्ली के नर्चर आईवीएफ सेंटर की एक्सपर्ट अर्चना धवन बजाज, कंसल्टेंट ऑब्स्टीट्रीशियन, गायनेकोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ से जब हमने लड़कियों को पहली बार होने वाले पीरियड्स के बारे में पूछा तो उन्होंने हमें बेहद जरुरी जानकारी दी।
डॉक्टर अर्चना धवन बजाज ने बताया कि लड़कियों में आमतौर पर 10 साल से 14 साल की उम्र में पीरियड्स आने शुरु हो जाते हैं।
अगर लड़की को 9 साल में ही पीरियड्स आने शुरु हो जाएं या फिर देरी से पीरियड्स आने लगें तो इसका मतलब है कि आपके हार्मोन्स में कुछ कमी है जिसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाकर अपना टेस्ट जरुर करवाना चाहिए। पीरियड्स जल्दी शुरू होना या देर से आने की कई वजह भी हो सकती हैं इसलिए आप लोगों की कही सुनी बातों से ज्यादा खुद डॉक्टर के पास जाकर इसकी सही वजह जरूर जानें।
Image Courtesy: HerZindagi
इसे जरूर पढ़ें- पहली बार फीमेल कंडोम यूज करने जा रही हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
1) पीरियड्स आने के बाद में लड़की के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स बदलाव आते हैं।
2) लड़की को पीरियड्स आने के बाद उसके बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। कई बार लड़की के बाल झड़ने लगते हैं तो कई बार बाल कुछ समय के लिए कम बढ़ते हैं। लेकिन ये जरुरी नहीं है कि हर लड़की के शरीर में ये बदलाव हो। हर किसी के हार्मोन्स के हिसाब से ही उनके शरीर में बदलाव आते हैं।
3) ब्रेस्ट की शेप बननी शुरू हो जाती है। जब तक लड़कियों को पीरियड्स आने शुरू नहीं होते तब तक उनका शरीर एक जैसा ही लगता है लेकिन उसके बाद उनके शरीर के कुछ हिस्सों में खास बदलाव आने लगते हैं। ये बदलाव हर लड़की के लिए जरूरी होते हैं इसलिए इनसे घबराने की जरूरत नहीं है।
4) त्वचा तैलिये होने लगती है। पीरियड्स के दौरान या उससे पहले कई लड़कियों को पिंपल्स हो जाते हैं। ये भी हार्मोन्स में बदलाव की वजह से ही होते हैं आपकी त्वचा ऑयली हो जाती है जिस वजह से पीरियड्स के दौरान मुंहासे होने का खतरा रहता है।
5) हाइट बढ़ती है। अगर आपने नोटिस किया हो तो कई लड़कियों की हाइट एक दम से एक उम्र के बाद बढ़नी शुरू होती है। लड़कियों की हाइट खासकर पीरियड्स आने के बाद काफी बढ़ती है। पहली बार पीरियड्स आने पर घबराने की जरुरत नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- Irregular Periods किन वजहों से होते हैं, जानें
डॉक्टर अर्चना धवन बजाज ने बताया कि अकसर लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स होते हैं तो उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखें। गंदे कपड़े ना पहनें और साफ सेनीटरी नेपकिन का इस्तेमाल करें। पीरियड्स के दौरान डेली नहाएं। इस दौरान इन्फेक्शन होने का खतरा होता है इसलिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी है।
Image Courtesy: HerZindagi
इसे जरूर पढ़ें- 'अब समझौता नहीं-द शॉपिंग लिस्ट' वीडियो समझाएगा पीरियड्स में हाइजीन का महत्त्व
लड़कियां अकसर ये जरूर जानना चाहती हैं कि पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। हमने जब ये सवाल डॉक्टर अर्चना से पूछा तो उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है आप सब खा सकती हैं। खाने पीने का कोई परहेज नहीं होता। जितना हो सके इस दौरान हेल्दी डायट जरुर लें।
जिन्हें वॉटर रिटेंशन की दिक्कत है उन्हें इस दौरान चीनी, नमक, कॉफी, चॉकलेट कम लेने चाहिए ऐसे नहीं है कि खाएं ही नहीं अगर आपको ये दिक्कत रहती है तो आप इस दौरान इन चीज़ों को कम कर सकती हैं।
ज्यादा मिर्ची मसाले वाला खाना या तेल वाला खाना चाहें तो इस दौरान कम कर दें खासकर तब जब आपकी स्किन सेंसिटिव हो तो क्योंकि हो सकता है कि शरीर में आ रहे नए बदलावों से मिर्ची की वजह से एलर्जी महसूस हो।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।