सोनम कपूर ने शेयर की PCOS के लिए टिप्स, जानिये इसके लक्षण और उपाय

सोनम कपूर ने शेयर की पीसीओएस से जुड़ी टिप्स। इनकी वजह से ही बीमारी को कर पाई हैं काबू और जी रही हैं हेल्दी जीवन। 

sonam kapoor tips for pcos

सोनम कपूर का नाम जब भी लिया जाता है तो उनके फैशन सेंस, उनकी एक्टिंग या आजकल उनके बारे में कहे गए स्टेटमेंट्स की बात होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोनम का अपना स्ट्रगल कैसा रहा होगा या फिर किस तरह से सोनम कपूर ने खुद को उस मुकाम पर पहुंचाया है जहां वो आज हैं। सोनम कपूर ने पीसीओएस/पीसीओडी को हराया है। वो सालों से इससे जूझ रही थीं और उन्होंने कई डाइट रूटीन, एक्सरसाइज रूटीन और आदतों के बदलाव ट्राई किए, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ा।

सोनम ने तीन टिप्स के बारे में बताया जिनकी मदद से वो इस समस्या को हल कर पाईं और लंबे समय के बाद उन्होंने इस समस्या पर काबू पाया।

इससे पहले कि हम सोनम की टिप्स के बारे में बात करें हम जान लेते हैं कि आखिर ये PCOS/ PCOD क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?

क्या है PCOS/ PCOD?

पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS/ PCOD) एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जो महिलाओं को रिप्रोडक्टिव उम्र में होता है। ये आमतौर पर पीरियड्स से संबंधित होता है। किसी महिला को लगातार पीरियड्स में दिक्कत आ रही है या फिर उसके शरीर में मेल हार्मोन (एड्रोजेन) के लेवल ज्यादा हैं तो ये बीमारी हो सकती है। इससे ओवरीज में सिस्ट और सूजन जैसी समस्याएं भी आती हैं।

sonam pcos

PCOS/ PCOD के लक्षण-

पीसीओएस के आम लक्षणों में पीरियड्स में बदलाव सबसे पहला है। हो सकता है किसी महिला को पीरियड्स आए ही न या फिर किसी को बहुत कम दिनों के अंतर से पीरियड्स आएं। ऐसा भी हो सकता है कि किसी को दर्दभरे पीरियड्स हों। कुल मिलाकर पीरियड्स की इर्रेगुलेरिटी को पीसीओएस से जोड़कर देखा जाता है।

पीसीओएस का दूसरा आम लक्षण है प्रेग्नेंट होने में समस्या। क्योंकि इसका असर ओवरीज पर पड़ता है इसलिए ऐसा हो सकता है कि पीसीओएस से जुड़ी महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में परेशानी आए।

हिर्सुटिज्म भी पीसीओएस के दौरान होने वाली आम समस्या है। इस दौरान चेहरे, सीने, पीठ और कूल्हों पर जरूरत से ज्यादा बाल आ जाते हैं।

महिलाओं का वजन बढ़ने का कारण भी पीसीओएस हो सकता है।

कुछ महिलाओं के लिए ये भी होता है कि सिर के बाल झड़ने लगते हैं।

स्किन में एक्ने और अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

अगर पीसीओएस लंबे समय तक बना हुआ है तो इससे भविष्य में कई दिक्कतें हो सकती हैं जैसे टाइप 2 डायबिटीज, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल, नींद से जुड़ी परेशानियां आदि।

अब जब हम जान चुके हैं कि पीसीओएस क्या है और इसके लक्षण क्या हैं तो चलिए जानते हैं कि सोनम इसे लेकर क्या टिप्स दे रही हैं।

सोनम ने अपने वीडियो में बताया कि वो 14 साल की उम्र से इस समस्या से जूझ रही हैं और उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को लोगों से शेयर किया है।

इसे जरूर पढ़ें- शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहुजा के कुछ रोमांटिक मोमेंट्स

सोनम की चेतावनी-

सोनम ने ये कहा कि भले ही वो ये टिप्स शेयर कर रही हैं, लेकिन लोगों को इन टिप्स के बारे में डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। हर किसी का शरीर अलग होता है और हर किसी का शरीर अलग होता है और उसे अलग तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं।

View this post on Instagram

Hi guys, going to share something personal here. I've been struggling with PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) for quite some time now. PCOS, or PCOD, is a very common condition that a lot of women live with. It’s also an extremely confusing condition since everyone’s cases, symptoms and struggles are different. I've finally figured out what helps me after years of trying several diets, workouts and routines, and I want to share my tips for managing PCOS with you! Having said that, PCOS manifests in different ways, and I urge you to visit a doctor before you self-medicate or self-prescribe. Do you have any other PCOS hacks and tips? Let me know what helps you in the comments! #PCOS#PCOD#StoryTimeWithSonam #LivingWithPCOS

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onSep 24, 2020 at 5:15am PDT

क्या हैं सोनम की टिप्स?

1. एक्सरसाइज-

सोनम कपूर की सबसे पहली टिप है एक्सरसाइज। अगर आप पीसीओएस या पीसीओडी से परेशान हैं तो आपको एक्सरसाइज करना चाहिए और ये बहुत जरूरी है कि आप चलना शुरू करें। उन्होंने बताया कि वो हर रोज़ लगभग 10 हज़ार कदम चलती हैं।

2. योगा-

एक्सरसाइज के साथ फिजिकल एक्टिविटी तो हो रही है, लेकिन शरीर को स्ट्रॉन्ग और फ्लेक्सिबल बनाने के लिए योगा का सहारा लिया जा सकता है। इसमें ब्रीदिंग और रिलैक्सिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और अन्य योगा पोज शामिल हैं। पीसीओएस से मानसिक तनाव बढ़ता है और ऐसे में योगा से शरीर रिलैक्स भी हो सकता है। किसी भी तरह का स्ट्रेस हो योगा, मेडिटेशन और ब्रीदिंग से बहुत आराम मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से क्यों की शादी, जानिए असली वजह

3. शक्कर से रहें दूर-

पीसीओएस की समस्या से जूझ रही हैं तो शक्कर से दूर रहें। सोनम ने पूरी तरह से शक्कर को छोड़ दिया है। रिफाइंड शक्कर शरीर के लिए काफी खतरनाक है। सोनम ने ये बताया कि कैसे इसे छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। रिफाइंड शुगर की जगह शहद, गुड़, मेपल सिरप जैसे कुछ नेचुरल इंग्रीडियंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP