herzindagi
image

अधिक शुगर खाने से शरीर में नजर आते हैं ये संकेत

कभी-कभार मीठा खाना बेशक नुकसानदेह नहीं है। लेकिन, अधिक मात्रा में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और इसके कई लक्षण भी शरीर में नजर आते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-08, 11:40 IST

हेल्दी डाइट, सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर होगी और बीमारियां आपको जल्दी घेर सकती हैं। डाइट में अनहेल्दी चीजों जैसे बहुत अधिक रिफाइंड शुगर, रिफाइंड ऑयल, पैकेज्ड फूड और प्रोसेस्ड फूड को शामिल करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादातर लोगों को मीठा खाना पसंद होता है। लेकिन, बहुत अधिक मीठा सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कभी-कभार मीठा खाना बेशक आपके लिए नुकसानदेह नहीं है। लेकिन, अधिक मात्रा में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल सेहत के लिए सही नहीं है।

अक्सर लोगों को लगता है कि मीठा खाने से सिर्फ वजन बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा होता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। इसके और भी कई नुकसान हैं। अगर आप बहुत अधिक मीठा खा रही हैं, तो इसके क्या लक्षण शरीर में नजर आ सकते हैं और आप रिफाइंड शुगर की जगह किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

अधिक शुगर खाने से शरीर में क्या होता है?

why do i feel sugar crush

  • अगर आप हमेशा थके हुए रहते हैं, तो यह अधिक शुगर खाने का एक संकेत हो सकता है। अधिक शुगर खाने की वजह से शरीर में होने वाले एनर्जी स्पाइक को मैनेज करने में बॉडी को थकान होती है।
  • नींद आने में मुश्किल होना भी बहुत अधिक शुगर खाने का एक संकेत है। इससे स्लीप पैटर्न डिस्टर्ब हो जाता है।
  • अगर आपके पेट के इर्द-गिर्द चर्बी बढ़ रही है, तो यह भी इस बात का इशारा है कि आप अधिक शुगर खा रहे हैं। अधिक मीठा खाने की वजह से इंसुलिन स्पाइक होता है और इसकी वजह से शरीर को फैट स्टोर करने का सिग्नल मिलता है। खासकर, पेट और कमर के इर्द-गिर्द फैट स्टोर होने लगता है।
  • अक्सर होने वाला पीठ दर्द भी ज्यादा शुगर खाने का संकेत है। इसके चलते शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है और उसके कारण पीठ दर्द हो सकता है।
  • अगर आप हमेशा चिड़चिड़ी रहती हैं, तो इसके पीछे भी अधिक शुगर का सेवन हो सकता है। शुगर अधिक लेने के कारण, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव होने लगता है और मूड स्विंग्स हो सकते हैं।
  • अधिक शुगर का सेवन, एक्ने की वजह भी बन सकता है। जब शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ता है, तो एंड्रोजन हार्मोन और सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है और इसकी वजह से एक्ने होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- शुगर क्रेविंग्स से हैं परेशान? इस 1 आदत से होगी कंट्रोल

sugar control which foods to avoid

  • ब्लड शुगर में होने वाले चेंज की वजह से सिरदर्द भी बना रह सकता है।
  • आप जितना अधिक शुगर खाएंगी, शुगर वाले फूड्स खाने की क्रेविंग उतनी ही अधिक बढ़ती जाएगी। अगर आपको बहुत अधिक शुगर क्रेविंग्स हो रही हैं, तो यह भी इस बात का संकेत है कि आप ज्यादा चीनी ले रहे हैं।
  • मीठा खाने से पेट नहीं भरता है बल्कि इससे और भूख लगती है। हमेशा भूख लगना भी ज्यादा शुगर खाने का संकेत है।
  • बहुत अधिक चीनी खाने से आपको नॉर्मल फूड में स्वाद नहीं आएगा।
  • रिफाइंड शुगर की जगह आप खजूर, गुड़, शहद, कोकोनेट शुगर और सूखे आलूबुखारे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हमेशा होता है मीठा खाने का मन? इन टिप्स से कम होंगी शुगर क्रेविंग्स

 

हेल्दी रहने के लिए रिफाइंड शुगर को कम से कम लेना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।