Vitamin D: शरीर को रोगों से मुक्त रखने के लिए कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन डी। हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर यह शरीर के कई कामकाज में मदद करता है। इसकी कमी के कारण सबसे ज्यादा हड्डियों से जुड़ी दिक्कत होती है। बूढ़े बुजुर्गों और महिलाओं में अक्सर इसकी कमी देखने को मिलती है। हालांकि कई बार लोग फायदा पाने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा विटामिन डी का सेवन करने लगते हैं। जिससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। आइए जानते हैं ज्यादा विटामिन डी लेने से क्या दिक्कतें होती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट डॉ.तारिक आजाद जानकारी दे रहे हैं।
ज्यादा विटामिन डी लेना भी हो सकता है खतरनाक
विटामिन डी का ज्यादा सेवन करने से हाइपरविटामिनोसिस डी या विटामिन डी टॉक्सिसिटी की समस्या पैदा हो सकती है। इससे हाइपरकैल्सीमिया हो जाता है जिसमें ब्लड में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। इससे हड्डियों में दर्द बढ़ जाता है।हाइपरकैल्सेमिया हड्डियों को कमजोर बना देता है। जिसके कारण थकान और कमजोरी भी होने लगती है।
विटामिन डी टॉक्सिसिटी में भूख कम लगता है, जी मिचलाने और उल्टी आने जैसी समस्या होती है। घबराहट और हाई बीपी की समस्या भी हो जाती है।शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ने से पूरे शरीर में यह जमा हो सकता है जिससे गुर्दे को नुकसान हो सकता है। शरीर में विटामिन डी बढ़ने के कारण रक्त प्रवाह में कैल्शियम बढ़ जाता है जिससे पोषक तत्व अलग अलग अंगों तक नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण दिल और किडनी हेल्थ को भी नुकसान होता है।
यह भी पढ़ें-Weight Loss Mistakes: वेट लॉस के दौरान महिलाओं को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
विटामिन डी टॉक्सिसिटी के कारण किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। किडनी फेल होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है। (किडनी को ऐसे रखें हेल्दी)
यह भी पढ़ें-Calcium Rich Foods: दूध नहीं पसंद तो इन चीजों से करें कैल्शियम की पूर्ति
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों