साल 2021 में भी कोरोना हमें डराता रहा और साथ ही हमने इस बात का भी पूरा ध्यान रखा कि हम अपने स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखें। इस कठिन समय ने हमें अपने स्वास्थ्य के बारे में अधिक जागरूक बना दिया है क्योंकि इसने हमें अपने जीवन को महत्व देना सिखाया है।
हालांकि, यह साल जल्द ही खत्म होने वाला है। इसलिए, हम आपके लिए इस साल के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले घरेलू नुस्खे लाए हैं। हो सकता है कि आपने ये घरेलू नुस्खे भी गूगल पर सर्च किए हों। अगर नहीं, तो भी आप 2021 के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले घरेलू उपचारों के बारे में जान सकते हैं क्योंकि कोरोना के समय में लोगों का घरेलू चीजों के प्रति विश्वास थोड़ा बढ़ गया है।
इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले घरेलू नुस्खे लूज मोशन के लिए है। यह एक डाइजेशन संबंधी समस्या है जिसके परिणामस्वरूप मल लूज और पानी जैसे आने लगता है। यह काफी असहज होता है। इसलिए, आपको इसका तुरंत इलाज करने की आवश्यकता होती है।
इसे जरूर पढ़ें:2020 में गूगल पर बीमारियों के लिए सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं ये 10 घरेलू नुस्खे
पेट की समस्या सबसे ज्यादा होती है और इस साल लोग इससे काफी पीड़ित दिखें, क्योंकि पेट दर्द के घरेलू उपचार 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले दूसरे नंबर पर हैं। अगर आपको पेट में दर्द है, तो आपको तुरंत दवाओं को लेने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं।
अगला घरेलू उपचार जिसकी खोज गूगल पर सबसे ज्यादा की गई है, वह दांत का दर्द है। अगर आपके दांत में दर्द है, तो सबसे पहले आपको अपनी परेशानी का मूल कारण पता करना चाहिए।
अगर आपकी परेशानी कम है, तो आप नमक के पानी से कुल्ला, कोल्ड कंप्रेस, पेपरमिंट टी बैग्स, लहसुन, वेनिला एक्सट्रेक्ट, लौंग, व्हीटग्रास या अमरूद के पत्तों को आजमा सकती हैं। लेकिन, अगर आपको दांत में दर्द ज्यादा तेज है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
यह एक ऐसी स्थिति है जब किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान सामान्य सीमा से ऊपर चला जाता है। यह सबसे आम स्थिति में से एक है और बुखार का आतंक केवल कोरोना काल में बढ़ा है। हालांकि, यह हानिरहित है लेकिन बहुत असुविधा का कारण बनता है। इसलिए आपको इसका तुरंत इलाज करने की जरूरत है।
इस लिस्ट में एक और पेट की समस्या है। साल 2021 में लोगों ने गैस की समस्या का घरेलू इलाज खोजा है। जब गैस का बुलबुला अंदर फंस जाता है तो दर्द काफी असहनीय होता है। ऐसे में आप जल्द से जल्द राहत पाना चाहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ये 5 तरह का पानी करेगा आपकी 20 समस्याओं को दूर, एक्सपर्ट से जानें कैसे
पाइल्स या बवासीर बहुत सारी समस्याएं लेकर आता है। इससे दर्द, कोमलता, ब्लीडिंग और खुजली जैसी असुविधा पैदा हो सकती है। बवासीर के लिए घरेलू उपचार भी वर्ष 2021 में सबसे अधिक खोजे जाने वाले घरेलू नुस्खों की लिस्ट में शामिल है।
ऊपर दिए गए घरेलू नुस्खे इस साल 2021 में इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले हैं। लेकिन इसे आजमाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।