herzindagi
Symptoms of High Bp

सुबह-सुबह दिखें ये 3 लक्षण तो समझ जाएं, बीपी हो गया है हाई

सुबह सुबह आपको भी अगर ये 3 लक्षण महसूस हो तो आपको अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाना चाहिए। वरना स्थिति खराब हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-08-12, 15:04 IST

हाई बीपी एक सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। अक्सर खराब जीवनशैली और खराब खानपान के कारण यह समस्या पैदा होती है। पहले उम्र के साथ लोगों को यह समस्या होती थी लेकिन अब युवाओं और नौजवान भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई बार आप हाई बीपी की चपेट में आ जाते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में आप ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हम आपको ऐसे 3 लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जो सुबह दिख जाए तो समझ लीजिए आपका ब्लड प्रेशर हाई है। आइए जानते हैं इस बारे में रेनबो अस्पताल के Dr Vibhu kawatra से

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण

blurred vision

  • सुबह उठने के बाद अगर आपको भी कुछ समय तक धुंधला दिखाई देता है तो यह हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल हाई बीपी में ब्लड के दबाव का लेवल नॉर्मल से कहीं ज्यादा होता है तो इससे आंखों पर तनाव पड़ता है। उच्च रक्तचाप रेटिना के रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण आपको धुंधला नजर आ सकता है।
  • अगर आपको सुबह सुबह चक्कर जैसा महसूस हो रहा है तो यह भी हाई बीपी के संकेत हो सकते हैं। आपको तुरंत अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाना चाहिए। बता दें की हाई बीपी के कारण रक्त वाहिकाओं में अत्यधिक दबाव पड़ता है। यह दबाव रक्त प्रवाह को बाधित करता है, मस्तिष्क में अपर्याप्त रक्त प्रवाह की स्थिति में आपको चक्कर आ सकता है।

यह भी पढ़ें-मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितनी जरूरी है आउटिंग?

vomiting in high bp

  • सुबह उठते के साथ मतली और उल्टी की समस्याएं होना भी हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। मस्तिष्क में उच्च दबाव और रक्त प्रवाह के असंतुलन के कारण ऐसा होता है। ब्लड के खराब सर्कुलेशन के कारण आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो तो आपको तुरंत अपना बीपी चेक करवाना चाहिए, वहीं उल्टी के कई और भी कारण हो सकते हैं लेकिन भलाई इसी में है की आप एक बार ब्लड प्रेशर जरूर जांच कराएं।

यह भी पढ़ें-सुनीता विलियम्स का घटा Muscle mass और Bone density, जानें क्या होता है इसका मतलब

 

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

 

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।