भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। दोनों 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए निकले थे,उनका मिशन तो सिर्फ 10 दिनों का था लेकिन अब 50 दिनों के बाद भी दोनों की वापसी नहीं हो पाई है। स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी की वजह से वापसी में दिक्कत हो रही है।
वहीं अब रिपोर्ट्स आई है कि सुनीता विलियम्स और विल्मोर की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। अंतरिक्ष यात्रियों की बोन डेंसिटी कम होने लगी है। मसल मास भी घटने लगा है। ग्रेविटी कम होने के कारण यह समस्या हो रही है। आईए जानते हैं कि अगर बोन डेंसिटी काम हो जाए और मसाला मास घट जाए तो क्या क्या दिक्कतें हो सकती हैं। Dr. Hitesh Garg, Head- Ortho Spine Surgery, Artemis Hospital Gurgaon इस बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।
बोन डेंसिटी कम होना यानी कि ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होना।ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डी कमजोर हो जाती है और हल्की जरा भी चोट लगने पर फ्रैक्चर हो जाता है। इस स्थिति में हड्डियां अंदर से भुरभुरी हो जाती हैं। हड्डियों के अंदर छेद बढ़ जाते हैं। हड्डी की बाहरी दीवारों पतली हो जाती है। इससे हड्डी अधिक नाजुक हो जाती है। यह स्थिति स्पेस और धरती दोनों ही जगह पर व्यक्ति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।
यह भी पढ़ें-निप्पल में क्यों होता है दर्द, एक्सपर्ट से जानें कारण
मसल मास का घटना यानी की मांसपेशियों का नुकसान, इसे सरकोपिनिया कहा जाता है। इसमें एडवांस स्टेज का मसल्स लॉस होता है। सार्कोपेनिया आपके मस्कुलर स्केलेटल सिस्टम को प्रभावित करता है इससे भी फ्रैक्चर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके कारण आपका स्टैमिना प्रभावित होता है, किसी भी काम को करने में परेशानी आती है।सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत होती है। बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है।
इससे बचाओ का एक ही तरीका है कि आप सही डाइट लें और नियमित एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स से कुछ दिन पहले होने लगता है पैरों और कमर में दर्द? जानें कारण
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।