herzindagi
image

ये साइलेंट सिग्नल बताते हैं कि लो रहने लगा है आपका बीपी, इन्हें न पहचानना बन सकता है आपकी जान का दुश्मन

अगर आपके शरीर में इनमें से कोई भी संकेत नजर आने लगे हैं, तो समझ जाइए कि आपका बीपी लो रहने लगा है। बीपी का अचानक लो होना या लंबे समय तक लो रहना, दोनों ही सही नहीं हैं। इसका शरीर के सभी फंक्शन्स पर असर होता है।
Editorial
Updated:- 2025-09-01, 15:40 IST

बीपी का लो या हाई होना दोनों ही सेहत के लिए सही नहीं है। एक हेल्दी एडल्ट का बीपी 120/80 mmHg या इसके आस-पास होना चाहिए। हाई बीपी या हाइपरटेंशन के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं और यह दिल, दिमाग और शरीर के अन्य हिस्सों पर असर डाल सकती है, इस बात को भी समझते हैं। लेकिन, लो बीपी कितना खतरनाक हो सकता है, इस विषय में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। क्रॉनिक हाइपोटेंशन दिल, दिमाग, किडनी और शरीर के अन्य हिस्सों पर असर डालती है। ऐसे में समय रहते लो बीपी के लक्षणों को समझना जरूरी है। बीपी का लंबे समय तक लो रहना शरीर में कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। लेकिन, इसके लक्षण कई बार इतने मामूली और साइलेंट होते हैं कि लोग उन्हें समझ नहीं पाते हैं। आप कैसे समझ सकती हैं कि आपका बीपी लो रहने लगा है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर विनीत बंगा, डायरेक्टर न्यूरोलॉजी विभाग, फोर्टिस हॉस्पिटल दे रहे हैं।

ये साइलेंट सिग्नल बताते हैं कि लो रहने लगा है आपका बीपी

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको अक्सर सिरदर्द या थकान बनी रहती है, लगातार सिर भारी रहता है या शरीर में हमेशा एनर्जी की कमी महसूस होती है, तो यह लो बीपी का संकेत हो सकता है।
  • अगर एकदम बिस्तर से उठने या नीचे झुककर ऊपर उठने में आपको चक्कर आने लगते हैं, तो यह भी लो बीपी का एक साइलेंट लक्षण हो सकता हैं। दरअसल, बीपी लो होने पर ब्लड का प्रेशर दिमाग तक सही से नहीं पहुंच पता है और इस वजह से चक्कर आते हैं।

यह भी पढ़ें- अचानक से बीपी बढ़ जाए, तो तुरंत कीजिए ये 5 काम

low bp in hot weather

  • अगर आंखों के सामने अचानक अंधेरा जा जाए, धुंधला दिखने लगे या बार-बार ऐसा लगा जैसे आंखों के आगे धुंध छा रही है, तो यह भी ब्लड प्रेशर कम होने का लक्षण हो सकता है।

low bp can also cause heart problmes

  • जिन लोगों का बीपी अक्सर लो रहता है, उनकी दिल की धड़कन अक्सर अनियमित हो जाती है। आपको कभी दिल बहुत तेज धड़कता हुआ तो कभी बहुत हल्के धड़कता हुआ महसूस हो सकता है।
  • बीपी गिरने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इससे हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं और कई बार पसीना भी आने लगता है। अगर आपको साथ अक्सर ऐसा होता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका बीपी लो रहने लगा है।

 

यह भी पढ़ें- बिना मशीन के कैसे पहचानें कि बढ़ गया है ब्लड प्रेशर, डॉक्टर ने बताए आसान तरीके

 

लो बीपी के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।