Mother's Day 2024: मां को दें सेहत का तोहफा, 60 की उम्र के बाद जरूर करवाएं ये टेस्ट

मदर्स डे पर हम सभी अपनी मां को स्पेशल फील करवाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन, इस सब के बीच उनकी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। 60 की उम्र के बाद, महिलाओं को कुछ हेल्थ टेस्ट्स जरूर करवाने चाहिए।

 
mothers day  Health tests for Mothers

मां को खास महसूस करवाने के लिए, यूं तो एक दिन काफी नहीं है या सच कहा जाए तो सारी जिंदगी ही कम है। लेकिन, फिर भी, मां को एक्स्ट्रा स्पेशल फील करवाने के लिए, मदर्स डे पर कुछ खास कोशिश तो की ही जानी चाहिए। मदर्स डे बस आने ही वाला है। इस मदर्स डे अपनी मां को गिफ्ट देने, उनके साथ वक्त बिताने या उनकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के अलावा, आपको उनके लिए, कुछ खास करना चाहिए। महिलाएं और खासकर, मां, अपनी सेहत का ख्याल रखने में कोताही बरतती हैं। 60 की उम्र पार करने के बाद, महिलाओं के शरीर में कई जरूरी विटामिन्स व न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती हैं। साथ ही, कई बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। इसलिए, इस मदर्स डे अपनी मां को सेहत का तोहफा दें और कुछ जरूरी टेस्ट करवाएं ताकि वह लंबे समय तक सेहतमंद बनी रहे। इस बारे में डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक, नोएडा के चीफ जानकारी दे रहे हैं।

बोन डेंसिटी टेस्ट

how to manage joint pain

उम्र बढ़ने के साथ, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा रहता है। बोन डेंसिटी टेस्ट से, बोन डेंसिटी और फ्रैक्चर के रिस्क को समझने में आसानी होती है। अगर समय रहते हड्डियों की कमजोरी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाए, तो इलाज सही से हो पाता है।

रेगुलर बीपी चेकअप

उम्र बढ़ने के साथ हाइपरटेंशन की समस्या हो जाती है। इससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा रहता है। रेगुलर बीपी मॉनिटर करना बहुत जरूरी है। ताकि, किसी भी तरह की मुश्किल से बचा जा सके।

कोलेस्ट्रोल लेवल

कोलेस्ट्रोल बढ़ने से दिल की बीमारी का खतरा रहता है। गुड कोलेस्ट्रोल (HDL) और बैड कोलेस्ट्रोल (LDL) की जांच बहुत जरूरी है। अगर कोलेस्ट्रोल लेवल सही नहीं है, तो डॉक्टर की सलाह पर दवाई जरूर दें।

ब्लड ग्लूकोज टेस्ट

blood suagr test after

उम्र के साथ डायबिटीज का रिस्क भी बढ़ जाता है। डायबिटीज लेवल बढ़ने पर किडनी की बीमारी, नर्व डैमज और आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। HbA1c टेस्ट से पिछले कुछ महीने में ब्लड ग्लूकोज लेवल की सही जानकारी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें-

मैमोग्राम

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा उम्र बढ़ने के साथ अधिक बढ़ जाता है। इसलिए, समय-समय पर मेमैग्राम करवाते रहना जरूरी है। ताकि, ब्रेस्ट टिश्यू में किसी भी तरह के बदलाव को समय रहते नोटिस किया जा सके और आने वाले खतरे से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें-50 की उम्र में भी दिखेंगी जवां, डाइट में करें ये 6 बदलाव

इस मदर्स डे अपनी मां को प्यार, दुलार और स्पेशल फील करवाने के साथ, ये सेहत का तोहफा भी जरूर दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP