टेक्नोलॉजी के इस युग में एक समस्या जो अधिकतर बच्चों के साथ देखने को मिलती है, वह है उनके फिजिकली एक्टिवनेस की कमी। दरअसल, आज के दौर में पैरेंट्स के पास इतना समय ही नहीं होता कि वह बच्चों के साथ खेले। जिसके कारण बच्चे अपना अधिकतर समय स्क्रीन पर ही बिताते हैं, यहां तक कि अब उनके खेल डिजिटल हो गए हैं। जिसके कारण उनकी फिजिकली एक्टिविटी ना के बराबर ही होती है। ऐसे में बच्चों का शारीरिक विकास रूक जाता है और समग्र शारीरिक विकास न होने के कारण बच्चों को मोटापा व अन्य बीमारियां अपनी जद में ले लेती हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके लाडले के साथ ऐसा न हो तो यह बेहद जरूरी है कि आप उन्हें फिजिकली एक्टिव बनाएं। तो चलिए आज हम आपको बच्चों को फिजिकली एक्टिव बनाने के कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:Parenting Tips: इस तरह प्यार से समझाएंगी तो आपका चंचल और शरारती बच्चा भी रहेगा खुश
बताएं जरूरत
चूंकि आजकल बच्चे अपना अधिकतर समय स्क्रीन पर ही बिताते हैं और इसलिए उन्हें फिजिकली एक्टिव होने की जरूरत महसूस नहीं होती। इसलिए बच्चों को फिजिकली एक्टिव बनाने का सबसे पहला कदम है उन्हें इसकी जरूरत समझाना। जब तक बच्चों को फिजिकली एक्टिव होने के महत्व के बारे में नहीं पता होगा, तब तक वह इस ओर कोई ध्यान नहीं देंगे।
फन एक्टिविटी
बच्चों को फिजिकली एक्टिव बनाने के लिए जरूरी है कि आप उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें कुछ मजेदार फिजिकल एक्टिविटी के बारे में बताएं। एक्टिविटी ऐसी होनी चाहिए, जिसे करने में बच्चों को मजा आए क्योंकि अगर बच्चे का इंटरस्ट डेवलप नहीं होगा तो फिर वह उसे नहीं करेगा। ध्यान रखें कि आप कभी भी बच्चे के साथ जबरदस्ती न करें, बल्कि उसका इंटरस्ट डेवलप करने की कोशिश करें।
लिमिटेड स्क्रीन टाइम
बच्चों को फिजिकली एक्टिव करने का यह भी एक प्रभावी तरीका है। अगर आप घर में स्क्रीन टाइम को सीमित कर देंगी तो फिर बच्चे के पास काफी सारा समय खाली बचेगा। आप उस खाली समय में आप उन्हें फिजिकली एक्टिव होने के प्रेरित करें।
लाएं नए खेल
आप बच्चों के लिए ऐसे कुछ खेल लाने की कोशिश करें, जिसमें वह फिजिकली एक्टिव बन सके। मसलन, आप उन्हें रस्सी या हूलाहूप आदि लाकर दे सकती हैं। इस तरह जब बच्चे उनसे खेलेंगे तो उनकी कसरत भी हो जाएगी।
बनाएं ग्रुप
अक्सर पैरेंट्स की यह शिकायत होती है कि उनके पास समय नहीं होता और इसलिए वह उनके हाथ में फोन दे देते हैं। जिस तरह आप बच्चों की दोस्ती फोन या इंटरनेट से करवाते हैं, ठीक उसी तरह आप उनकी दोस्ती दूसरे बच्चों से करवाएं। इस तरह उनका एक ग्रुप क्रिएट होगा। जब बच्चों के पास एक अच्छा ग्रुप होगा तो यकीनन वह फिजिकली एक्टिव होंगे।
इसे भी पढ़ें:बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाते हैं ये 4 नेचुरल तरीके, एक्सपर्ट से जानें
निकालें समय
आप चाहें कितने भी बिजी क्यों न हो, लेकिन फिर भी बच्चों के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। इस दौरान आप बच्चों के साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। आप चाहें तो टीवी में गाने लगाकर मस्ती में डांस करें या फिर उनके साथ रेस लगाएं। आप चाहें तो उन्हें पार्क में ले जा सकती है या फिर अगर संभव हो तो आप अपने फिटनेस रूटीन में बच्चों को शामिल करें। इससे आप और बच्चे बेहद आसानी से फिट हो पाएंगे।
क्लास का सहारा
यह तरीका उन पैरेंट्स के लिए प्रभावी होता है, जो चाहकर भी बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाते। अगर आपकी टाइमिंग बच्चों के साथ मैच नहीं करती या फिर आप उनके समय में उनके साथ नहीं खेल पातीं तो उन्हें फिजिकली एक्टिव बनाने के लिए कोई क्लास ज्वाइन करवा सकती है। स्वीमिंग से लेकर स्केटिंग, डांस, जूडो आदि कई एक्टिविटी क्लास के जरिए बच्चों को बेहद आसानी से एक्टिव बनाया जा सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों