आईयूडी जन्म में अंतर और रोकथाम के लिए एक बहुत ही सुरक्षित अस्थायी विकल्प है। इसका उपयोग उन किशोरों और महिलाओं द्वारा भी किया जा सकता है जिन्होंने कभी गर्भधारण नहीं किया है। यह अन्य विधियों की तुलना में अधिक प्रभावी है क्योंकि इसमें महिला को उपचार का पालन करने की आवश्यकता नहीं होती है, जिसका अर्थ है कि एक बार जब आप इसे डालते हैं, तो यह रोजाना अपना काम करती है।
यह इंट्रा यूटरीन डिवाइस या IUD LARC लंबे समय तक चलने वाला कॉन्ट्रासेप्टिव तरीका है। यह डिवाइस 5-10 वर्षों तक एक्टिव रहता है और अनचाहे गर्भ को रोकने में 99 प्रतिशत प्रभावी है।
अधिकांश महिलाएं बिना किसी चिंता के आईयूडी लगवा सकती हैं। फिर भी, कुछ परेशानियां ऐसी हैं जिसमें आईयूडी का उपयोग असुरक्षित होता हैं और साइड इफेक्ट्स और अन्य जटिलताओं की अधिक संभावना हो सकती हैं। अगर आपको निम्न परेशानियां हैं तो आप IUD नहीं करा सकती है:
अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी समस्या हैं, तो चिंता न करें, आपके पास कई अन्य बर्थ कंट्रोल विकल्प हैं।
आईयूडी के संभावित जोखिमों में निम्नलिखित शामिल हैं:
आईयूडी के फायदे मामूली जोखिमों और हल्के साइड इफेक्ट से कहीं ज्यादा होते हैं। फायदे इस प्रकार हैं:
हार्मोनल आईयूडी का एक अन्य फायदा यह भी है कि यह पीरियड्स में ब्लड फ्लो को कम करता है जो महिला के हीमोग्लोबिन को बनाए रखने में मदद करता है।
अगर आप ऐसे लोगों में से एक हैं जो लंबे समय से बर्थकंट्रोल की तलाश में हैं और दैनिक सावधानियां नहीं बरतना चाहते हैं, तो IUD आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसके मामूली साइड इफेक्ट हैं जो फायदों की तुलना में महत्वहीन हैं
डॉक्टर कुणाल दोशी (MBBS FCPS DGO DFP) को एक्सपर्ट सलाह के लिए विशेष धन्यवाद।
References
https://cwhccolorado.com/for-patients/iud-birth-control-safe/index.html
https://www.plannedparenthood.org/learn/birth-control/iud/how-safe-is-the-iud
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।