herzindagi
image

कैंसर के इलाज के बीच काले हुए हिना खान के नेल्स, आखिर कीमोथेरपी में किस वजह से बदल जाता है नाखूनों का रंग?

कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी काफी कारगर है। लेकिन, इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। नाखूनों का काला होना या रंग बदल जाना इन्हीं में से एक है। क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है?
Editorial
Updated:- 2025-03-20, 18:25 IST

हिना खान इन दिनों थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। काफी महीनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, अब वह काफी हद तक रिकवर कर चुकी हैं लेकिन अभी भी उनका इलाज जारी है। हिना अक्सर सोशल मीडिया पर या इंटरव्यूज के दौरान अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी समेत कई तरह के प्रोसिजर किए जाते हैं। इन थेरेपीज के साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं। कीमोथेरेपी में स्ट्रॉन्ग मेडिसिन्स से कैंसर सेल्स को खत्म करने की कोशिश की जाती है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं। नाखूनों का रंग बदलना या कमजोर हो जाना, इन्हीं में से एक है। हिना खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर बताया कि वह भी इससे डील कर रही हैं। बता दें कि यह कीमो से होने वाले कॉमन साइड-इफेक्ट्स में से एक है। यह क्यों होता है और क्या कीमो सेशन्स खत्म होने के बाद, नाखूनों और स्किन का रंग वापिस पहले जैसे हो जाता है, चलिए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अमित उपाध्याय दे रहे हैं। वह पीएसआरआई हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजिस्ट हैं।

कीमोथेरपी में किस वजह से बदल जाता है नाखूनों का रंग? (Why nails turn black or yellow during Chemotherapy?)

Changes in nail texture due to chemo treatment

  • कीमोथेरेपी हमारे शरीर में Rapidly Dividing Cells यानी तेजी से विभाजित होने वाली कोशिकाओं पर असर डालती है। हमारे नेल्स भी जहां से बढ़कर आगे आ रहै हैं यानी जहां उनका रूट है, कीमो उन सेल्स को को प्रभावित करती है।
  • इसी वजह से नाखूनों के रंग में बदलाव होने लगता है। नाखून काले या नीले रंग के हो सकते हैं। ये वक्त के साथ और बढ़ता जाता है।
  • कीमोथेरेपी खत्म होने के 4-6 बाद ये वापिस ठीक हो जाते हैं। नाखूनों का रंग बदलने के अलावा, नेल्स का कमजोर होना या नाखूनों पर लाइन पड़ना भी कीमो का एक कॉमन साइड-इफेक्ट है।

यह भी पढ़ें- CAR T-Cell Therapy: कैंसर के इलाज में साबित हो सकती है गेमचेंजर, जानें कैसे करती है काम

Why do nails change color during chemotherapy

  • कीमोथेरेपी के दौरान आपको नाखूनों को मॉइश्चराइज रखना चाहिए और किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कीमो की दवाई की वजह से नाखूनों की ग्रोथ पर भी असर होता है।
  • कीमोथेरेपी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है और इसकी वजह से भी नाखून कमजोर होने लगते हैं।
  • कीमोथेपी के कारण, शरीर के कई अंगों में ब्लड फ्लो पर भी असर होता है और इसके कारण भी नाखून कमजोर हो जाते हैं और उनका रंग बदलने लगता है।
  • अगर आपको कीमो के दौरान, नेल्स में या शरीर के किसी भी अंग में कोई इंफेक्शन महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- कीमोथेरेपी का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

 

कैंसर से जीतने के लिए, सही इलाज के साथ, पेशेंट का पॉजिटिव रहना भी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock/Instargam Hina Khan

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।