herzindagi
image

मानसून की ठंडी बौछारें लाती हैं सुकून, पर चुपके से बढ़ा देती हैं बीमारियों का खतरा!

मानसून में बारिश की फुहार सुकून तो देती है, लेकिन यह अपने साथ लाती है कई सारी बीमारियां। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर होती है।
Editorial
Updated:- 2025-06-19, 21:45 IST

जब गर्मी बेतहाशा पड़ती है, तो हम सभी मानसून का बेसब्री से  इंतजार करते हैं कि कब बारिश की बौछार आए और गर्मी कम हो जाए। जैसे ही बारिश की पहली बूंद जमीन को छूती है, मन को सुकून मिलता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि यह सुकून कई बार शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो मानसून का मौसम सुकून के साथ कुछ बीमारियों की दस्तक भी लाता है। हवा में नमी बढ़ती है और  यह मौसम रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालता है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि मानसून में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मानसून में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

-dengue

सबसे पहले तो बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।दरअसल नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस आसानी से पनपते हैं, अगर आप बारिश में भीग जाते हैं, तो बैक्टीरिया और वायरस आपके इम्यूनिटी को कमजोर कर देते हैं, जिस वजह से सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ता है।

इसके अलावा मानसून में मच्छरों का हमला भी बढ़ जाता है, जिसके कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां सबसे ज्यादा फैलती है। अगर बारिश का पानी कहीं पर भी भर जाता है, तो यह डेंगू के मच्छर के लिए परफेक्ट जगह बन सकता है। बता दें कि डेंगू एडीज मच्छर द्वारा फैलता है। इसके लक्षण में तेज बुखार, सिर दर्द जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल है।

इस मौसम में फूड प्वाइजनिंग और डायरिया का खतरा भी बढ़ जाता है। वातावरण में नमी रहती है। नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है, जिसकी वजह से खाने पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती है। खासकर स्ट्रीट फूड। ऐसे में अगर इस मौसम में कुछ भी बासी या बाहर का खाती हैं, तो आप बीमार पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें-स्मोकिंग छोड़ने के 72 घंटे बाद शरीर में होते हैं ये जबरदस्त बदलाव, आप भी जानिए

street-food-

बारिश के मौसम में हाई ह्यूमिडिटी बनी रहती है, जिसकी वजह से त्वचा पर पसीना देर तक बना रहता है और यह बैक्टीरिया और फंगस को पनपने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करता है। इससे दाद, खुजली, रैशेज और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती है। खासकर अगर आप बारिश में भीग जाती हैं और लंबे वक्त तक भीगा हुआ कपड़ा पहने रहती हैं, तो इसके कारण आप त्वचा संबंधी एलर्जी से परेशान हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।