herzindagi
health benefits of water chestnut singhara for women main

महिलाओं के लिए वरदान है ये सस्ता सिंघाड़ा, दूर होगी कई प्रॉब्लम्स

सिंघाड़ा ना केवल खाने में बेहद टेस्टी  होता है बल्कि हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासतौर पर यह महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-01, 10:25 IST

यह बात तो हम सभी जानती हैं कि बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से बचने के लिए मौसमी फल खाना बहुत फायदेमंद होता है। जी हां बदलते मौसम के साथ बाजार में कई खास फल आने लगते है जो खाने में तो टेस्टी होते हैं साथ ही हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। उन्ही में से एक सिंघाड़ा है। सर्दियों की शुरूआत होने पर सिंघाड़ा बाजारों में मिलने लगता है।

सिंघाड़ा ना केवल खाने में बेहद टेस्टी होता है बल्कि हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासतौर पर यह महिलाओं की हेल्थ  के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सिट्रिक एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन, निकोटीनिक एसिड, विटामिन सी, मैग्नीज, कार्बोहाइड्रेट्स, एनर्जी, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, आयोडीन, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारी बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है।

आइए जानें सिंघाड़ा महिलाओं की हेल्थब के लिए कैसे फायदेमंद होता है। 

health benefits of water chestnut singhara for women

Image Courtesy: Shutterstok.com

महिलाओं की प्रॉब्लम्स दूर करें 

वैसे तो इसे खाना हर कोई पसंद करता है और हर किसी को इसे खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए सिंघाड़ा बेहद फायदेमंद माना गया है। महिलाएं पीरियड्स, प्रेगनेंसी, यूरिन जैसी कई प्रॉब्लम से परेशान रहती है ऐसे में सिंघाड़े का सेवन करने से आराम मिलता है। 

Read more: बच्चा होने के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये पंजीरी, जाने इसे बनाने की रेसिपी

गर्भवती के लिए वरदान 

जो महिलाएं गर्भवती हैं उनके लिए सिंघाड़ा खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर सिंघाड़ा खाया जाए तो इससे ल्यूकोरिया नामक बीमारी भी ठीक हो जाती है। इसके अलावा जिन महिलाओं का गर्भ, गर्भकाल पूरा होने से पहले ही गिर जाता है उन्हें भी सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। सिंघाड़े  से गर्भपात नहीं होता है। इसके उपयोग से भ्रूण को पोषण मिलता है और मां की सेहत भी अच्छी रहती है। 

health benefits of water chestnut singhara for women pregnancy

Image Courtesy: Shutterstok.com

अच्छी नींद लाए 

सिंघाड़े में पॉलीफेनोलिक और फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीकैंसर के गुणों से भरपूर होता है। जो महिलाएं सिंघाड़े खाती हैं उन्हें नींद ना आने की समस्या से छुटकारा मिलता है और वह रोजाना भरपूर नींद लेती हैं।  

गले के लिए बहुत अच्छा

सिंघाड़े का सेवन गले की कई प्रॉब्लम्स  में राहत पहुंचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो गले का बैठना, खराश, टॉन्सिल आदि से छुटकारा दिलाने में हेल्प करता है।

स्किन और बालों के लिए

सिंघाड़ा हेल्थ के लिए ही नहीं महिलाओं के की सुंदरता को बढ़ाने में भी मददगार होता है। जी हां यह खास फल ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है। इसे खाने से ब्लड साफ हो जाता है और स्किन में ग्लो आता है। इसके अलावा बालों के लिए सिंघाड़े खाना बहुत अच्छा होता है, इसमें मौजूद तत्व बालों को खराब होने से रोकते हैं। सिंघाड़े खाने से बालों में मजबूती आती है और उन्हें पोषक तत्व भी प्राप्त होते है। 

health benefits of water chestnut singhara for women knee

Image Courtesy: Shutterstok.com

कैल्शियम से भरपूर 

एक उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं की बॉडी में कैल्शियम की कमी पाई जाती है। लेकिन सिंघाड़ा खाने से इस कमी को दूर किया जा सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हड्डियां व दांत मजबूत हो जाते हैं। कैल्शियम के कारण ये हड्डियों के साथ साथ आंखों के लिए भी लाभकारी होता है।

अस्थमा और दर्द में लाभकारी 

अस्थमा के मरीजों के लिए भी सिंघाड़े का सेवन बहुत लाभकारी होता है। प्रतिदिन इसे खाने से अस्थमा की समस्या से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर आपके बॉडी में किसी जगह पर दर्द या सूजन की समस्या है तो सिंघाड़े का लेप बनाकर लगाएं। ऐसा करने से सूजन की समस्या दूर हो जाएगी।

 

डिहाइड्रेशन से बचाएं 

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं कम पानी पीती हैं। ऐसे में बॉडी में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप रेगुलर सिंघाड़ा खाती हैं तो आप डिहाइड्रेशन की समस्या से बची रह सकती हैं। इसके अलावा इसे खाने से दस्त की समस्या भी दूर होती है। 

Read more: बढ़े हुए वेट और निकले हुए पेट से परेशान रहती हैं तो ये 5 होममेड ड्रिंक्स जरूर ट्राई करें

खाने में सावधानियां

रोजाना 5-10 ग्राम ताजे सिंघाड़े खाने चाहिए। जी हां पाचन प्रणाली के लिहाज से सिंघाड़ा भारी होता है, इसलिए ज्यादा खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। पेट में भारीपन व गैस बनने की शिकायत हो सकती है। सिंघाड़ा खाकर तुरंत पानी न पिएं। इससे पेट में दर्द हो सकता है। कब्ज हो तो सिंघाड़े खाने से बचना चाहिए। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।