
किसी भी महिला की सेहत के लिए पीरियड्स का हर महीने समय पर आना बहुत जरूरी है। पीरियड्स का अनियमित होना, फ्लो बहुत ज्यादा या कम आना या इन दिनों में बहुत अधिक दर्द होना सही नहीं है। आमतौर पर पीरियड्स में फ्लो 3-5 के लिए आना चाहिए और पीरियड साइकिल 28 दिनों की होनी चाहिए। अगर आपको पीरियड साइकिल में कोई बदलाव नजर आए या फ्लो अचानक से बहुत कम या ज्यादा हो जाए, तो ये संकेत ही शरीर में कुछ गड़बड़ है। असल में पीरियड्स आपकी हार्मोनल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड होते हैं और अगर आपने इससे जुड़े संकेतों को समझ लिया, तो आप अपनी हेल्थ के बारे में काफी कुछ जान पाएंगी।
पीरियड्स में फ्लो कम आने पर अक्सर महिलाएं इसे अच्छा संकेत समझती हैं या इसे लेकर अच्छा महसूस करती हैं, लेकिन क्या ये वाकई अच्छा है? जब ये सवाल हमने गायनेकोलॉजिस्ट से पूछा, तो उन्होंने इसके जवाब में 'ना' कहा। उन्होंने बताया कि पीरियड में फ्लो कम आने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि कम फ्लो के पीछे एक गंभीर बीमारी भी हो सकती है, जिसके बारे में ज्यादातर महिलाएं नहीं जानती हैं। चलिए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। इस बारे में Dr. Puneet Rana Arora, Director-Gynaecologist &IVF Expert, CIFAR, Gurugram जानकारी दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें

यह भी पढ़ें- 1 नहीं 9 तरह का होता है पीरियड पेन, आपका कौन सा है? अभी पहचानें
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी पीरियड साइकिल में अचानक से कोई बदलाव हो या दर्द बहुत तेज हो, फ्लो एकदम से कम या ज्यादा हो जाए, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।