herzindagi
image

एक सिगरेट पीने से जीवन के इतने मिनट हो सकते हैं कम, नई स्टडी में दावा

जर्नल ऑफ एडिक्शन में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि सिगरेट पीने से पुरुषों की आयु 17 मिनट और महिलाओं की लाइफ 22 मिनट कम हो जाती है। सिगरेट पीने का कोई सेफ जोन नहीं है, सुरक्षित जीवन जीने के लिए सिगरेट छोड़ना ही विकल्प है।
Editorial
Updated:- 2025-01-08, 12:35 IST

स्मोकिंग एक बुरी लत है, यह आपके जीवन को जोखिम में डाल सकती है। और सबसे बड़ी बात कि सिगरेट के पैकेट पर ही इससे होने वाले नुकसान लिखे होते हैं लेकिन फिर भी लोग सिगरेट पीने से बाज नहीं आते हैं। नए साल पर लोग रेजोल्यूशन लेते हैं कि अब वह सिगरेट नहीं पिएंगे, लेकिन जैसे जैसे वक्त गुजरता है सारे रेजोल्यूशन धरे के धरे रह जाते हैं, हालांकि अगर आप नई स्टडी के बारे में जान लें तो शायद आप सिगरेट छोड़ने को मजबूर हो जाएं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे सिगरेट आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है, नई स्टडी क्या कहती है।

सिगरेट पीने से जीवन के 22 मिनट हो सकते हैं कम

every cigarette reduces life expectancy by 22 minutes

रिसर्च में सामने आया है कि एक सिगरेट जीवन से 20 मिनट कम कर सकती है। जर्नल ऑफ एडिक्शन में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि सिगरेट पीने से पुरुषों की आयु 17 मिनट और महिलाओं की लाइफ 22 मिनट कम हो जाती है। इसके कारण कई तरह की बीमारियों से फेफड़ों से जुड़े रोग, दिल की बीमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के डॉक्टर सारा जैक्सन के मुताबिक धूम्रपान सिर्फ आपके जीवन के आखिरी सालों को प्रभावित नहीं करता बल्कि यह मध्य आयु में स्वास्थ्य समस्याओं की शुरुआत कर देता है। जैसे किसी व्यक्ति की उम्र 50 साल है तो उसे 70 साल वाली बीमारियां हो सकती है। जो लोग सिगरेट पीते हैं उन्हें मालूम होता है कि इसके नुकसान हैं और इससे उनकी जीवन छोटी हो सकती है, लेकिन वो हर सिगरेट के प्रभाव को नहीं समझ पाते हैं। जो लोग सिगरेट पीना नहीं छोड़ते हैं वो लोग लगभग अपने जीवन का औसतन 1 दशक खो देते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या वाकई सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से आ सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें

cigarette reduces life expectancy by 22 minutes

आपको बता दें  सिगरेट के धुएं में हानिकारक केमिकल जैसे टार, कार्बन मोनोऑक्साइड, निकोटीन, बेंजीन, फॉर्मलडिहाइड ,कैडमियम जैसे 7 हजार से अधिक रसायन होते हैं। इनमें से 70 से अधिक रसायन कैंसर से जुड़े होते हैं। यही वजह है कि धूम्रपान दुनिया में बीमारी और मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। और यह ब्रिटेन में हर साल लगभग 80 हजार मौतों का कारण बनती है। स्मोकिंग करने का कोई सेफ जोन नहीं होता है, लंबा जीवन जीना चाहते हैं तो आपको पूरी तरह से धूम्रपान बंद करना होगा।

यह भी पढ़ें-ब्रेस्‍ट रहेंगे हमेशा हेल्‍दी, रोजाना 3 मिनट ऐसे करें देखभाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।