पीरियड महिलाओं को होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है,जिससे हर महीने गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है, जिनमें हेवी ब्लीडिंग, मूड स्विंग्स और क्रैम्पस शामिल है। बीते महीने मुझे पीरियड्स के दौरान असामान्य दर्द का सामना करना पड़ा। बाकी महीने की तुलना में इस बार का दर्द बहुत ज्यादा और बेतहाशा था। वैसे तो मुझे पीरियड्स में हमेंशा ही दर्द महसूस होता था, जिसके लिए मैं पहले दिन दवाइयां ले लेती थी और आराम मिल जाता था, लेकिन इस बार की स्थिति कुछ अल थी। दर्द लगातार चार दिनों तक बना रहा और दवाइयों का प्रभाव भी कम दिखाई दिया। मैंने दर्द को नजरअंदाज करना सही नहीं समझा और अपनी फैमिली डॉक्टर शकुंतला नाग से इस बारे में बात की।
डॉक्टर ने बताया कि इसके पीछे शरीर में आयरन की कमी जिम्मेदार हो सकती है। आयरन एक जरूरी खनिज है, जो शरीर में ऑक्सीजन को रक्त के जरिए परिवहन करने और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है। मासिक धर्म के दौरान, महिलाएं नेचुरल रूप से रक्त खो देती है, जिससे आयरन के स्तर में गिरावट आ सकती है। जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो यह एनीमिया का कारण बन सकता है, इस स्थिति में शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं,जिससे ऑक्सीजन शरीर के ऊतकों तक सही से नहीं पहुंच पाती है। इस ऑक्सीजन की कमी से मांसपेशियों,खासकरके गर्भाशय की मांसपेशियों की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है।
मासिक धर्म के दौरान, गर्भाशय में संकुचन होता है। अगर आयरन का स्तर कम है, तो ये संकुचन अधिक तीव्र महसूस हो सकते हैं, जिससे दर्द बढ़ सकता है। मूल रूप से, जब शरीर पहले से आयरन की कमी के कारण कमजोर होता है,तो मासिक धर्म में असुविधा और अधिक बढ़ जाता है।लो आयरन के कारण थकावट और कमजोरी, चेहरे का पीला रंग, चक्कर आना शामिल है।
यह भी पढ़ें-अगर मां को है PCOD, तो क्या बेटी को हो सकता है इसका खतरा? डॉक्टर ने किया खुलासा
यह भी पढ़ें-पीरियड्स से जुड़ी ये बातें हैं बिल्कुल नॉर्मल, हर महिला को होनी चाहिए पता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।