बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्म इंडस्ट्री में अभी नई हैं। लेकिन फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। दिशा पाटनी की पहली फिल्म ने ही खूब धमाल मचाया था। दिशा ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने काम में तो दिशा पाटनी माहिर हैं ही वे अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं। जी हां यंग और हॉट एक्ट्रेसेज़ में से एक दिशा पटानी अपने आपको हमेशा फिट रखने में विश्वास रखती हैं। उनके फिटनेस के अलावा स्टाइल स्टेटमेंट को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। काम के चलते होने वाले तनाव से तो हम सब वाकिफ हैं।
दिशा पटानी का स्ट्रेस बूस्टर
आजकल हर कोई स्ट्रेस से घिरा है तो इससे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी कैसे अछूती रह सकती हैं। दिशा पटानी को काम के चलते बहुत ज्यादा स्ट्रेस होता है। और इस स्ट्रेस को दूर करने के बारे में उनका कहना हैं कि काम के दौरान होने वाले प्रेशर का सामना करना तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए वह अपने पास अपना 'चिल बडी' रखती हैं। दिशा ने एक बयान में कहा, कलाकार के तौर पर हम लोग लगातार स्पॉटलाइट में रहते हैं। हमे काम के अजब तरह के शेड्यूल का पालन करना पड़ता है। लगातार काम तनावपूर्ण हो सकता है। इन परिस्थितियों में, हमारे लिए आराम के कुछ क्षण निकालना बहुत जरूरी हो जाता है।
उन्होंने कहा, इसीलिए मैं अपने साथ अपना 'चिल बडी' कोल्ड कॉफी रखती हूं क्योंकि तेजी से भागती इस बिजी लाइफ में अपने लिए समय निकालने तथा उसी समय तरोताजा होने का यह अच्छा तरीका है। अगर आपको भी काम के दौरान बहुत ज्यादा स्ट्रेस होता है तो आप भी दिशा का बताया ये उपाय ट्राई करके देख सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों