बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या को आमतौर पर लोग काफी हल्के में लेते हैं, जबकि यह कई अन्य बीमारियों की वजह बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल एक तरह का मोमी पदार्थ होता है, जो ब्लड में पाया जाता है और यह शरीर के लिए आवश्यक भी होता है। हालांकि, यह ध्यान रखने की जरूरत होती है कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़नी चाहिए।
लेकिन उम्र, वजन, खान-पान, जेनेटिक्स, दवाओं के सेवन या लाइफस्टाइल के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसके कारण व्यक्ति को अन्य भी कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने से किन रोगों के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है-
अक्सर हम सभी ने यह सुना है कि हाई कोलेस्ट्रॉल आपके दिल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। दरअसल, इससे कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर होने पर वह आपकी धमनियों की दीवारों में जमा हो सकता है।
समय के साथ, यह बिल्डअप धमनियों के सख्त होने का कारण बनता है। जिसके चलते धमनियां कुछ एरिया से संकीर्ण हो सकती हैं, जिससे हार्ट की मसल्स तक सही तरह से फ्लो नहीं हो पाता है। ब्लड फ्लो कम होने से सीने में दर्द हो सकता है या दिल का दौरा पड़ सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल सिर्फ हार्ट तक ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क तक जाने वाली धमनियों को भी ब्लॉक कर देती हैं। जब मस्तिष्क तक सही तरह से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता है तो ऐसे में स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। यह स्थिति यकीनन काफी घातक साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-मोटापे के कारण बढ़ जाते हैं ये पांच हेल्थ रिस्क, जानिए
कभी-कभी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर किडनी पर भी उसका खतरा मंडराता है। किडनी(किडनी को सेहतमंद रखने के टिप्स)फेलियर के कई कारण हो सकते हैं और हाई कोलेस्ट्रॉल उनमें से एक मुख्य वजह है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होने पर किडनी से जुड़ी ब्लड वेसल्स में प्लाक का निर्माण होता है। जिसके कारण वहां पर ब्लड की सप्लाई सही ढंग से नहीं हो पाती है और फिर किडनी पर इसका असर नजर आता है।
कोलेस्ट्रॉल का लेवल लगातार बढ़ा हुआ रहने पर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायतका भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब धमनियां संकरी हो जाती हैं, तो हार्ट के लिए अन्य बॉडी पार्ट्स में सही तरह से ब्लड सर्कुलेशन करना काफी मुश्किल हो जाता है। जिसके कारण आपके दिल को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है और इस स्थिति में ब्लड प्रेशर भी सामान्य से अधिक हो जाता है।
पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं होती है, लेकिन यह भी आपके कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए लेवल से कनेक्टेड है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें प्लॉक के कारण धमनियां ब्लॉक होने लगती है। जिसके कारण शरीर में सही तरह से ब्लड का फ्लो नहीं हो पाता है। यह समस्या होने पर दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें-Reason Of High Blood Cholesterol:इन 6 वजहों से बढ़ सकता है आपका कोलेस्ट्रॉल, रहें जरा सतर्क
तो अब आप भी अपने शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का प्रयास करें ताकि आप एक हेल्दी लाइफ जी सकें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।