herzindagi
image

बेहद दर्दनाक है कोविड 19 का नया वेरिएंट, गले में हो सकती है यह गंभीर दिक्कत

कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। समय समय पर यह अपना रूप बदल कर समस्या पैदा करता है। कोरोना के एक नए वेरिएंट से गले में ऐसा दर्द होता है, जैसा मानों किसी ने कांच का टुकड़ा निगल लिया हो।
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 17:36 IST

हम में से कई लोग यह मान चुके हैं कि अब कोरोना वायरस खत्म हो चुका है, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कोरोना वायरस का प्रभाव पहले जैसा गंभीर नहीं रहा है। लेकिन, समय-समय पर इसके नए वेरिएंट सामने आते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में को रोना का एक नया वेरिएंट अमेरिका में तेजी से फैल रहा है इसे निम्बस के नाम से जाना जा रहा है। जो लोग कोरोना के इस नए वेरिएंट के शिकार हो रहे हैं , उन्हें एक दर्दनाक लक्षण का सामना करना पड़ रहा है। इसके लक्षणों की तुलना गले में फंसे रेजर ब्लेड से किया जा रहा है। कोरोना का यह नया वेरिएंट सीधे गले पर अटैक कर रहा है। इस वजह से इसे रेजर ब्लेड थ्रोट कहा जा रहा है। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। Dr Vikas Mittal, PulmonolgistDirector, Wellness Home Clinic and Sleep Centre Pashim Vihar and Director, Department of Respiratory Medicine, C K Birla Hospital, Punjabi Bagh इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

आइए जानते हैं इसके लक्षण

एक्सपर्ट के माने तो निम्बस के लक्षण पुराने कोविद वेरिएंट जैसे ही हैं, लेकिन कुछ मरीजों में गले में दिक्कत आ रही है।

Nimbus variant

क्या है रेजर ब्लेड थ्रोट समझते हैं?

बता दे कि जो लोग इस वेरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं, उनके गले में ऐसा दर्द हो रहा है जैसे मनोज उनके गले में ब्लेड फंस गया है या ब्लेड से कट लग गया है। दर्द की वजह से बोलना, खाना पीना भी मुश्किल हो जाता है।कुछ लोगों के मुताबिक रेजर ब्लेड थ्रोट कांच के टुकड़े को निगलने जैसा अनुभव देता है। अब आप समझ सकते होंगे कि इससे कितनी तकलीफ होगी। ऐसा नहीं है कि कोविड के पुराने वेरिएंट में गले में खराश नहीं होती थी, लेकिन इस वेरिएंट में यह समस्या बहुत ज्यादा गंभीर और असहनीय है।

यह भी पढ़ें-क्या जली हुई मोमबत्ती को घूरने से बच्चों की आंखों की सेहत में सुधार होता है?

nimbus

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर जिस किसी को भी यह समस्या महसूस हो रही है तो उन्हें पेरासिटामोल लेना चाहिए, इससे दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

नमक वाले पानी से गरारे करें।

गर्म चाय या सूप पीएं।

मास्क का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें-इस विटामिन की कमी के कारण पीरियड्स पर हो सकता है असर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।