जब तक महिलाएं रजोनिवृत्ति के चरण पर न पहुंच जाए तब तक उनके लिए फैमिली प्लानिंग बहुत जरूरी होती है क्योंकि 40 की उम्र में भी गर्भधारण करना कभी-कभी संभव हो सकता है। मगर इसमें जोखिम बहुत होता है। अगर आपने कोई प्लानिंग नहीं की है तो आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है।
हालाँकि, जो गर्भनिरोधक विधियाँ आप उम्र के २०वें या ३०वें पड़ाव पर अपनाती हैं वह 40 की उम्र में उतनी प्रभावी नहीं होती हैंं। बढ़ती उम्र के साथ जो बदलाव शरीर में होते हैं यह उनके कारण होता है।
एस्ट्रोजन हार्मोन शरीर में रक्त के थक्के के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे ज्यादा उम्र के होने पर दिल के दौरे और ब्लड क्लॉट होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको स्तन या ओवेरियन कैंसर हो चुका है तो बेहतर है कि आप एस्ट्रोजन युक्त गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन न करें । इसके बजाय, आप प्रोजेस्टिन युक्त मौखिक गोलियों का उपयोग कर सकती हैं यदि आप सेक्शुअल लाइफ में बहुत सक्रिय नहीं हैं, तो यह एक अल्पकालिक प्रतिवर्ती विधि (short-term reversible method) है।
प्रोजेस्टिन युक्त गर्भनिरोधक प्रत्यारोपण में एक छोटी सी लचीली छड़ गर्भावस्था को 3 साल तक रोक सकती है। यह एक दीर्घकालिक, प्रतिवर्ती विधि है, जो मौखिक गोलियों से बेहतर है।
तांबे से कोटेड आईयूडी को गर्भाशय के अंदर रखा जाता है। तांबे में शुक्राणुनाशक गुण होते हैं, यह उन शुक्राणु को मारता है जो इस डिवाइस के संपर्क में आते हैं। यह 10 वर्षों तक गर्भधारण को रोक सकता है।
आईयूडी प्रतिवर्ती, लंबे समय तक चलने वाला गर्भनिरोधक तरीका है। लेवोनोर्गेस्ट्रेल के साथ आईयूडी गर्भावस्था को बाधित करने के अलावा एक लंबी अवधि को छोटा भी बना सकता है। यह 3-5 वर्षों तक गर्भधारण को रोक सकता है।
यह एक अल्पकालिक, प्रतिवर्ती गर्भनिरोधक विकल्प है, जो अनियोजित संभोग के लिए उपयुक्त है। इसमें प्रोजेस्टिन के केवल इंजेक्शन दिए जाते हैं। यह इंजेक्शन एंडोमेट्रियोसिस और पेल्विक इंफ्लेमेटरी बीमारियों के इलाज में भी सहायक है।
नसबंदी जन्म नियंत्रण तकनीक का एक स्थाई तरीका है। नसबंदी को चुनने से पहले आपको दो बार सोचने की जरूरत है, क्योंकि यह एक अपरिवर्तनीय प्रक्रिया है। यह एक अच्छा विकल्प है यदि आपने निश्चित कर लिया हैं कि आप कभी बच्चे नहीं चाहते हैं या आपने अपना परिवार पूरा कर लिया है।
यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए किया जा सकता है। यह महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब को स्थाई रूप से बांध कर किया जाता है। इससे ट्यूब में शुक्राणूं नहीं पहुंच पाते हैं। यह ओवेरियन कैंसर को रोकने में भी मदद करता है। पुरुषों में, नसबंदी की अलग विधि है, इसमें शुक्राणुओं को कैरी करने वाले ट्यूब को बांध दिया जाता है।
इसी तरह, विभिन्न गर्भनिरोधक विकल्प आप 40 की उम्र में चुन सकती हैं। मगर यह तय करने के लिए अपने डॉक्टर से चर्चा जरूर करें कि कौन सा उपाय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। गर्भनिरोधक तरीकों को तय करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन भी जरूर करें।
एक्सपर्ट सलाह के लिए डॉ. एन पलानप्पन (DNB, FICS, FICOG) को विशेष धन्यवाद।
Image Credit: urologysanantonio.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।