प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हार्मोन में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है। जिससे चलते महिलाओं में कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं, खासतौर पर स्किन में भी बदलाव आने लगता है। जी हां महिला हार्मोन का लेवल जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन, मेलानोसाईट का लेवल बढ़ने से स्किन में झाइयों की मात्रा बढ़ जाती है। बढ़े हुए वजन के कारण स्किन में स्ट्रेच मार्क्स भी आ जाते है। यह मुख्य रूप से निचले पेट पर होते हैं, लेकिन हाथ और पैर पर भी देखने को मिलते है। इसके अलावा झाइयां और मुंहासे जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती है। आज हम आपको प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की स्किन में आने वाले बदलाव और इन्हें दूर करने के उपाय बता रहे है।
1. स्ट्रेस मार्क्स
प्रेग्नेंसी के दौरान अधिकांश महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। कुछ महिलाओं के तो ब्रेस्ट, कमर और हिप्स पर भी स्ट्रेच मार्क्स देखने को मिलते है। पेट या शरीर के निचले भाग पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान बच्चे के बढ़ने के साथ दिखाई देने लगते हैं। ब्रेस्ट पर यह मार्क्स ब्रेस्टफीडिंग के लिए तैयार ब्रेस्ट के बढ़ने पर दिखाई देते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स से बचाव
प्रेग्नेंसी के दौरान, स्ट्रेच के निशान लाल, भूरे या यहां तक कि बैंगनी भी दिखाई दे सकते हैं। डिलीवरी के बाद यह निशान हल्के हो जाते है, लेकिन पूरी तरह से गायब नहीं होते हैं। कई लोशन और ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का दावा करते है। हालांकि इन प्रोडक्ट की खुशबू के कारण इनको लगाना आपको अच्छा लग सकता है, लेकिन यह वास्तव में स्ट्रेच मार्क्स के निशान को नहीं रोक सकते।
Read more: प्रेग्नेंसी के बाद ऐसे रखेंगी स्किन का ख्याल तो उम्र की लकीरें नहीं आएंगी नज़र
2. झाइयां
यह प्रॉब्लम प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत आम है जो ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। इसे 'प्रेग्नेंसी मार्क्से' या पिग्मेंटेशन भी कहा जाता है। हार्मोनल बदलाव के दौरान भी यह समस्या देखने को मिलती है। खासतौर पर ओरल हार्मोन लेने वाली महिलाओं के बीच। पिग्मेंटेशन त्वचा की रंगत एक समान न रहना, ऊपरी होठों का रंग गहरा हो जाना, चेहरे, हाथों, पैरों, चेस्ट या शरीर के अन्य अंगों पर काले या गहरे भूरे रंग के धब्बों के रूप में नजर आता है। यूवी जोखिम के साथ हार्मोन के स्तर में बदलाव पिग्मेंटेशन के लिए जिम्मेदार होता हैं।
झाइयां से बचाव
प्रेग्नेंसी के दौरान सनस्क्रीन का इस्तेमाल इस समस्या को बढ़ने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए बाहर जाने से 30 मिनट पहले स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन एसपीएफ 30 या उससे अधिक लगाना चाहिए और हर दो घंटे के बाद इसे फिर से लगाना चाहिए। इसके अलावा गहरे रंग की सब्जियां और फल का अधिक सेवन भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। इन फूड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले त्वचा के नुकसान को रोकते है, जो अक्सर यूवी किरणों के संपर्क के दौरान त्वचा में उत्पन्न होते है।
3. स्पाइडर वेन
स्पाइडर वेन प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड सर्कुलेशन के बढने वाली मात्रा को कहते है। हार्मोन के हाई लेवल के साथ मिलकर स्किन पर दिखाई देने लगते हैं। वास्तव में त्वचा पर केशिकाओं हैं जो मकडि़यों की जाल की तरह लगते हैं। इसलिए इसे स्पा इडर वेन कहा जाता है। इनकी सौम्य वृद्धि होती है और दिखने में थोड़ा बुरा लगने के अलावा, यह किसी भी समस्या का कारण नहीं बनती है। लेकिन परेशान ना हो क्योंकि यह डिलीवरी के बाद अपने आप दूर हो जाते हैं।
4. मुंहासे
पहली तिमाही के दौरान बहुत सी महिलाओं के मुंहासे विकसित होने लगते हैं। त्वचा को कोमल रखने वाले तेल को हार्मोंन का हाई लेवल सीबम के प्रोडक्शन को बढ़ता है। बहुत अधिक सीबम पोर्स बंद कर, त्वचा में चिकनाई और धब्बे का कारण बनता है।
मुंहासे से बचाव
इस समस्या से बचने के लिए त्वचा को नियमित रूप से हल्के साबुन और गुनगुने पानी या क्लींसजर से साफ करें। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो ऑयल फ्री मॉश्चराइचर का उपयोग करें। अगर आप मेकअप करती है तो सोने से पहले इसे साफ कर लें। मुंहासों की समस्या बच्चे के जन्म के कुछ ही हफ्तों के बाद, स्वयं ठीक हो जाती है।
5. स्किन टैग
स्किन टैग स्किन की ऊपरी परत में सेल्स के एक अतिरिक्त वृद्धि के कारण होते हैं। यह समस्या अक्सर आपकी त्वचा के ऐसे हिस्सों में पाई जाती है जिसमें कपड़े के साथ रगड़ पैदा होती है। जैसे ब्रेस्ट के नीचे, गर्दन, कमर, बगल या वेजाइना के आस-पास। यह प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत आम हैं और पूरी तरह से हानिरहित होती हैं। वजन बढ़ने के साथ स्किन टैग होने की आंशका अधिक रहती है। इसलिए प्रेग्नेंसी के कारण वजन बढ़ने से यह समस्या बढ़ सकती है। स्किन टैग की समस्या भी आमतौर पर डिलीवरी के बाद अपने आप ठीक हो जाती है।
Image Courtesy: Imagebazaar.com & Shutterstock.com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों