पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्रेस्ट में महसूस हो सकते हैं ये बदलाव

पीरियड्स और पीएमएस के दौरान, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस समय पर मूड स्विंग्स, सिरदर्द, थकान और नींद आने में मुश्किल के साथ, ब्रेस्ट में भी कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं।
image

पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है। पीरियड्स के दिन और पीएमएस के लक्षण, सभी महिलाओं के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। मेंस्ट्रुअल साइकिल और पीएमएस के दौरान, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। हर महिला के लिए ओव्युलेशन का समय और पीरियड साइकिल के दौरान होने वाली दिक्कतें अलग होती हैं। पीरियड्स और पीएमएस के दौरान हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव की वजह से महिलाओं को मूड स्विंग्स, सिरदर्द, पेट दर्द, थकान, नींद आने में मुश्किल, पैरों और कमर में दर्द और भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इस समय पर महिलाओं को ब्रेस्ट में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये बदलाव क्या होते हैं और किस वजह से होते हैं, इस बारे में हमने डॉक्टर से बात की और इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड्स के दौरान और इससे पहले महिलाओं को ब्रेस्ट में क्या बदलाव महसूस होते हैं (Why do breasts hurt before period?)periods home remedies

  • पीरियड्स के दौरान या इससे पहले पीएमएस में महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द और भारीपन महसूस होता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि यह सभी महिलाओं के साथ हो लेकिन काफी महिलाओं को यह परेशानी होती है।
  • कई महिलाओं को ऐसा सिर्फ पीएमएस में होता है और पीरियड आने पर यह अपने आप ठीक हो जाता है।
  • ऐसा शरीर में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण होता है। पीरियड्स से पहले, प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ा होता है। इसके कारण वॉटर रिटेंशन हो सकता है और ब्रेस्ट टिश्यूज में स्वेलिंग आ जाती है। यह नॉर्मल है और पीरियड आने पर यह अपने आप ठीक हो जाता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स में दर्द के मारे पेट पकड़ने की आ जाती है नौबत, इस मसाले की चाय देगी राहत

breast cHANGES and hormonal imbalacne

  • प्रोजेस्टेरोन हार्मोन असल में शरीर के अंदर वॉटर रिटेंशन का काम करता है। इसके बढ़ने पर शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है और इससे शरीर में स्वेलिंग और भारीपन महसूस हो सकता है।
  • कुछ महिलाओं को इन दिनों में ऐसा भी फील होता है, जैसे उनका ब्रेस्ट साइज बढ़ गया है।
  • बहुत कम मामलों में महिलाओं को इस समय पर निप्पल के रंग में हल्का सा बदलाव महसूस हो सकता है। इस समय पर ब्रेस्ट में लंपिनेस भी फील होती है। यह भी पीरियड्स के बाद ठीक हो जाती है। हालांकि, अगर यह ठीक न हो, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

पीरियड्स के दिनों में होने वाले इन बदलावों पर महिलाओं को जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP