गर्मी का तांडव देश के अधिकतर हिस्सों में देखने को मिल रहा है। गर्मी में न सिर्फ असहजता होती है,बल्कि सेहत पर भी गंभीर असर पड़ता है। बढ़ती गर्मी में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं, मौसम विभाग ने भी हीटवेव चलने को लेकर सतर्क किया है। बता दें कि अक्सर लोग लू लगना बहुत ही आम सी समस्या समझकर नजरअंदाज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लू लगना जानलेवा भी हो सकता है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से समझते हैं। Dr. Bhushan Bhole, Gastroenterologist at PSRI Hospital Delhi इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, यानी अगर आपके शरीर का तापमान 37 डिग्री से ऊपर चला जाता है तो शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम फेल हो जाता है, यानी पसीना आना बंद हो जाता है। शरीर अपनी गर्मी बाहर निकालने में असमर्थ हो जाता है। इससे अंदरूनी अंगों का तापमान बढ़ जाता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।
उच्च तापमान सीधे आपके दिमाग, दिल,किडनी और लिवर जैसे जरूरी अंगों पर दबाव डालता है। बेहोशी और चक्कर आने लगते हैं,इससे दिल का दौरा भी पड़ सकता है। ये अंग गर्मी के कारण क्षतिग्रस्त होने लगते। एक के बाद एक अंग काम करना बंद कर देते हैं। वक्त पर इलाज ना मिले तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इससे मल्टीपल ऑर्गन फेलियर भी हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर खून गाढ़ा होने लगता है, गाढ़ा खून नसों में आसानी से नहीं बह पाता है, इससे स्ट्रोक जैसी स्थिति हो सकती है।
यह भी पढ़ें-AC की ठंडी हवा से सिरदर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव
यह भी पढ़ें-30 की उम्र में बढ़ रहा है ब्लड प्रेशर? ये ट्रिगर्स हो सकते हैं जिम्मेदार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।