सरदर्द, पेट फूलना और पीरियड्स में हैवी क्रैंप्स होना आम बात है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी नहीं कि आपको हर बार दवाई खानी पड़े। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि साधारण बीमारियों से बचने के लिए आप आयुर्वेदिक नुस्खे अपना सकते हैं। दिनभर की भागदौड़ और काम करने के बाद अक्सर शरीर में दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए हम पैन किलर तो लेते हैं, लेकिन यह कई बार सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसी कई बीमारियों से आयुर्वेदिक तरीके अपनाकर बचा जा सकता है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
जब आप दिनभर काम करने हैं और भागदौड़ में लगे रहते हैं तो शरीर में दर्द होने की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आप पैरों पर गरम घी या तेल लगाकर उनकी मसाज कर सकते हैं। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बताया कि अगर आपको थकान मेहसूस होने की शिकायत है, तो सरसों या कोई भी तेल गरम करें पैरों की लगभग 15 मिनट तक मसाज करें। इतना ही नहीं सर्दी और जुकाम में भी पैरों पर तेल लगाकर सोने से जल्द राहत मिलती है।
सरदर्द एक बहुत ही आम समस्या है और आजकल छोटे से कर बड़े तक सभी को इससे झूंझना पड़ता है। डॉ वरालक्ष्मी ने इसका एक रामबाण इलाज बताया है, सूखी अदरक का पेस्ट बनाकर आप अपने माथे पर लगाकर आराम कर सकते हैं। ऐसा करने से सरदर्द कम होगा और आप एनर्जेटिक रहेंगे। सूखी अदरक में भी आयुर्वेदिक औषधी भरपूर पाई जाती हैं और ये ताजी अदरक से बेहतर फायदा करती है।
इसे जरूर पढ़ें: पीरियड्स में होता है दर्द तो अपनाएं ये देसी नुस्खा, आधे घंटे में मिलती है राहत
मौसम बदलते समय कब्ज और गले में खराश होने की समस्या अधिकतर लोगों को होती है। इससे बचने के लिए आप सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पी सकते हैं। इससे न सिर्फ कब्ज दूर होगा, बल्कि शरीर के टॉक्सिन भी खत्म होने लगेंगे। कई लोग मानते हैं कि दूध रात में पीने से पेट दर्द होता है, लेकिन डॉ वरालक्ष्मी ने बताया कि आप गरम दूध का सेवन रात में कर सकते हैं।
पेट फूलना, पाचन तंत्र बेहतर न होना यह बेहद आम समस्या है। लेकिन अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद सौंफ चबाकर खा सकते हैं। रोजाना ऐसा करने से आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी और पाचन तंत्र बेहतर बनेगा। अगर आपको पेट फूलने की समस्या है, तो सौंफ चबाकर खाना अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इसे और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए आप मिश्री भी शामिल कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अगर बार-बार होती है एसिडिटी तो एक्सपर्ट के ये 9 नुस्खे आएंगे काम
पीरियड्स में अधिकतर महिलाओं को कमर दर्द, पेट दर्द और क्रैंप्स आते हैं। इससे बचने के लिए डॉक्टर वरालक्ष्मी ने एक खास सलाह दी है कि आप सौंफ की चाय पी सकती हैं। इससे शरीर स्वस्थ तो रहता ही है बल्कि क्रैंप्स भी ज्यादा नहीं होते हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ की चाय दिन में एक बार जरूर पी सकती हैं। इसके अलावा अजवाइन और जीरे का पानी पीरियड्स के दर्द को कम करता है।
यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।