डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें आजकल काफी आम हो गई हैं। खान-पान का सही न होना, सोने-जागने का समय निश्चित न होना, स्ट्रेस और बाहर का अधिक खाने की वजह से से पेट खराब रहने लगता है। अगर आपको अक्सर अपच रहती है, खाना खाते ही पेट फूलने लगता है, एसिडिटी और बदहजमी ने आपको परेशान किया हुआ है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। खान-पान सही न होने के अलावा, रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी गलतियां करते हैं, जो जाने-अनजाने पेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह बन सकती हैं। गैस, बदबूदार फार्ट और सीने की जलन ने अगर आपको परेशान किया हुआ है, तो इसके पीछे चार मुख्य कारण हो सकते हैं। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
स्ट्रेस
स्ट्रेस का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। अक्सर लोग इस बात को नहीं जानते हैं लेकिन लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण, पेट में गैस अधिक बनने लगती हैं। अगर आप किसी बात को लेकर काफी टाइम से स्ट्रेस में हैं, तो आपका पाचन खराब रहेगा। स्ट्रेस की वजह से, मेटाबॉलिज्म पर भी असर होता है। इसके कारण, गैस, बदहजमी और कब्ज जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। अगर आपको इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) है, तो तनाव की वजह से इसके लक्षण और गंभीर हो सकते हैं।
ठंडा-गर्म एक साथ खाना
यह गलती हम में से ज्यादातर लोग करते हैं। अगर आप छोले-भटूरे के साथ ठंडी लस्सी पीते हैं या खाने के साथ बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो इसका असर भी आपको डाइजेशन पर हो सकता है। बासी खाने को बार-बार गर्म करके खाना भी कब्ज, एसिडिटी और स्मैली फार्ट का कारण बन सकता है।
नींद पूरी न होना
शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए, अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है, तो इसका असर आपके पाचन पर भी होता है। लंबे समय तक पूरी नींद न लेने के चलते, खाना ठीक से नहीं पचता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को खुद को डिटॉक्स करने का मौका नहीं मिलता है। इसके कारण, गैस और कब्ज हो जाती है।
टाइमिंग की दिक्कत
अगर आप सुबह खाली पेट कॉफी या चाय पीते हैं, रात को देर से डिनर करते हैं, ऑफिस में मीटिंग्स के बीच जल्दबाजी में लंच करते हैं, तो ये भी डाइजेशन के खराब रहने का कारण हो सकता है। इसकी वजह से डाइजेस्टिव फायर पर असर होता है और खाना ठीक से नहीं पचता है।
यह भी पढ़ें- पेट में बन जाता है गैस का गोला? दवाई नहीं, नानी मां के इस रामबाण नुस्खे की लीजिए मदद
पेट की गैस और सीने में जलन के पीछे ये कारण हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों