herzindagi
yoga for tighten face skin at home

चेहरे की त्‍वचा को टाइट करने के लिए करें ये 1 स्‍पेशल योग, पेट की चर्बी भी होगी कम

आज हम आपको  एक ऐसे स्‍पेशल योग के बारे में बता रहे हैं जो चेहरे की त्‍वचा को टाइट, बालों को  झड़ने से रोकने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।  
Editorial
Updated:- 2022-08-17, 14:40 IST

Verified by Rita Kanabar, Yoga & Fitness Expert

क्‍या लटकती त्‍वचा और पेट की जिद्दी चर्बी के कारण आप अपनी उम्र से बूढ़ी दिखती हैं? लेकिन इसके लिए महंगे उपायों को आजमाना नहीं चाहती हैं और सस्‍ते और असरदार उपायों की खोज में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

जी हां, हमें फिट और हेल्‍दी रहने में मदद करने से लेकर हमारे परेशान दिमाग को शांत करने तक, हर दिन कुछ मिनट योग करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप यह भी कह सकती हैं कि मूल रूप से हर परेशानी के लिए योगासन हैं।

लेकिन, कुछ योगासन आपकी त्वचा की हेल्‍थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं और झुर्रियों जैसी त्वचा की समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे स्‍पेशल योगासन यानि मत्‍स्‍यासन के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा को कसाव लाकर झुर्रियों को कम करने के अलावा मोटापा को कम करने और बालों को झड़ने से भी रोकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Rita Kanabar | Yoga & Fitness (@ritakanabar)

इन योगासन की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं और इसके बारे में हमें फिटनेस और योग एक्‍सपर्ट Rita Kanabar जी बता रही हैं। वह समय-समय पर अपने फैन्‍स के साथ फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Rita Kanabar जी लव योरसेल्फ फिटनेस सेंटर की फाउंडर हैं। उनके पास योग में डिप्लोमा है और वह सर्टिफाइड YCB Level3 योग शिक्षक और इश्लुएटर हैं।

इसे जरूर पढ़ें:पूरे शरीर की लटकती त्‍वचा को टाइट करती है ये 1 एक्‍सरसाइज

मत्स्यासन की विधि

fish pose

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • लेटते हुए आपकी टांगें आपस से जुड़ी हुई होनी चाहिए।
  • हथेलियों को हिप्स के नीचे टिकाएं।
  • हथेलियां जमीन की तरफ होनी चाहिए।
  • कोहनियों को एक-दूसरे के करीब लाने की कोशिश करें।
  • सांसों को भरते हुए चेस्‍ट को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • सिर भी ऊपर की तरफ होना चाहिए।
  • सिर का ऊपरी हिस्सा जमीन को छूता रहेगा।
  • शरीर का पूरा भार कोहनियों पर होना चाहिए।
  • ऐसा करते हुए जैसे-जैसे आप चेस्‍ट को उठाएंगी, वैसे-वैसे कंधों की मसल्‍स पर हल्का दबाव पड़ेगा।
  • इस मुद्रा में तब तक रहें जब तक आप सहज अनुभव करती रहे।
  • फिर सांसों को बाहर निकालें और पुरानी पोजीशन में आ जाएं।
  • सबसे पहले सिर को उठाएं और उसके बाद चेस्‍ट को जमीन पर वापस लाएं।
  • टांगों को सीधा करें और रिलैक्‍स करें।

अगर आप बिगनर्स हैं तो इस योगासन को आप तकिए की मदद से आसानी से कर सकती हैं।

मत्स्यासन के फायदे (Fish Pose Benefits)

fish yoga for skin tightining

  • आपकी गर्दन, गले और कंधों में तनाव से राहतदेता है।
  • आपकी गर्दन और आपके एब्डोमिनल के सामने के हिस्से को स्ट्रेच और टोन करता है।
  • आपके पेट के अंगों को फैलाता है और उत्तेजित करता है।
  • इस मुद्रा को रोजाना 30 से 60 सेकेंड तक करने से सिर की ओर ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
  • यह डबल चिन की समस्या को भी दूर करता है।
  • अपने चेहरे की त्वचा में कसाव लाता है।

इसे जरूर पढ़ें:चेहरे की मसल्‍स टाइट करने के लिए करें ये 3 योग

आप भी इस योग को करके खुद को जवां और वजन को तेजी से कम कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। योग से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।