
Verified by Himalayan Siddha Akshar
Chakrasana for Women: योग तन और मन को दुरुस्त रखने के साथ महिलाओं को सुंदर बनाने में भी मदद करता हैं। जी हां, योग के कुछ आसन इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। रोजाना योग करने से आप मानसिक और शरीर रूप से तो स्वस्थ रहती ही हैं साथ ही इससे आपके बाल भी हेल्दी होते हैं और चेहरे पर जवां निखार आता है। साथ ही आपको बढ़ता वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
इसलिए आज हम महिलाओं के लिए एक खास योगासन की जानकारी लेकर आए हैं जिसे रोजाना करने से उन्हें बहुत फायदा हो सकता है। हम चक्रासन के बारे में बात कर रहे हैं। इसकी जानकारी हमें योगा मास्टर, फिलांथ्रोपिस्ट, धार्मिक गुरू और लाइफस्टाइल कोच ग्रैंड मास्टर अक्षर जी दे रहे हैं।
चक्रासन को आमतौर पर व्हील पोज के नाम से भी जाना जाता है। संस्कृत नाम 'चक्रासन' संस्कृत शब्द चक्र और आसन से लिया गया है, जहां 'चक्र' का अर्थ 'पहिया' और 'आसन' का अर्थ 'आसन' या 'सीट' है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
जब चक्रासन रोजाना किया जाता है, तब यह वेट लॉस में योगदान देता है। यह योग मुद्रा डाइजेशन और रिप्रोडक्टिव अंगों को टोन करके, विशेष रूप से पेट के आस-पास की चर्बी को कम करने में मदद करती है।

इसे जरूर पढ़ें:पेट की चर्बी और मोटापा कम करता है चक्रासन, करने का सही तरीका जानें

अर्ध चक्रासन एक स्थायी योग मुद्रा या हाफ मून पोज़ है, जिसे करने पर कंधों, कमर और जांघों को टोन करने में मदद मिलती है। इस प्रकार के आसन अग्न्याशय जैसे पेट के अंगों की उत्तेजना में भी मदद करते हैं। अर्ध चक्रासन के कुछ अन्य लाभों में कंधे और गर्दन के दर्द से राहत प्रदान करना शामिल है।
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह चक्रासन करेंगी तो कुछ ही दिनों में हो जाएगी स्लिम
यदि आपके लिए यह चुनौतीपूर्ण है, तो व्हील पोज को अधिक सुलभ बनाने के लिए आप दीवार का सहारा ले सकती हैं। पहली बार इस योगासन को किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
आप भी इस योग को करके यह सारे फायदे पा सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।