नारियल तेल आपके बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, शायद यह बात हमें आपको बताने की जरूरत नही हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि मोटापा कम करने में भी नारियल का तेल बेहद ही फायदेमंद होता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान रहती हैं और तेजी से अपना वजन कम करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में वर्जिन कोकोनेट ऑयल को शामिल करें। जी हां अगर आप रेगलुर और सही तरीके से कच्चे नारियल तेल का प्रयोग करेंगी तो आप 1 महीने के अंदर 3 किलो तक वजन कम कर सकती हैं।
आम ऑयल में बनने वाले खाने में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो बॉडी पर जमा होकर मोटापा बढ़ाती है लेकिन नारियल के तेल में बने खाने में फैट बिल्कुल नहीं होता और यह आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करता है। नारियल का तेल हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है। नारियल तेल में बना खाना टेस्टी होने के साथ-साथ इससे वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद ट्राइग्लिसराइड नामक तत्व भोजन से पौष्टिक तत्वों को निकालकर बॉडी को हेल्दी को रखने में मदद करता है। आइए जानें कि कोकोनेट ऑयल वेट लॉस में कैसे मदद करता हैं।
कैसे कम करता है फैट
- वैज्ञानिकों के अनुसार नारियल तेल में फैटी एसिड बहुत कम होता है। जबकि इसमें मौजूद एसिड भोजन में अतिरिक्त फैट को कम कर हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में हेल्प करता है। ये बॉडी में फैट जमा नहीं होने देता है। अगर वर्जिन नारियल तेल का प्रयोग किया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर तक पहुंचकर अतिरिक्त फैट को कम करता है।
- शोध के मुताबिक अगर सुबह के समय 1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल खाली पेट पिया जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा। इससे बॉडी में जमा फैट तेजी से कम होगा। इसे रेगुलर लेने से आप 1 महीने में करीब तीन किलो तक वजन कम कर सकती हैं।
- नारियल का तेल बॉडी के अंदर जाते ही कोशिकाओं को पोषित करना शुरू कर देता है। इससे फैट तुरंत एनर्जी में बदल जाता है और बॉडी में इकट्ठा नहीं हो पाता। आप दिनभर में जो भी चीजें खाती हैं, उनमें खराब फैट भी होते हैं। ये फैट बॉडी में जमा हो जाते हैं, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। कच्चे नारियल तेल में पाया जाने वाला ट्राइग्लिसराइड नाम का फैट हमारे भोजन में पाए जाने वाले दूसरे फैट से काफी बेहतर होता है।
- नारियल तेल से बना खाना खाने पर आपको जल्दी-जल्दी भूख लगने कि शिकायत दूर हो जाएगी। इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है और कैलोरी अधिक होती हैं, जो भूख को कंट्रोल और भोजन के प्रति लालसा को दूर करने में हेल्प होता हैं। दिन में 2 से 3 चम्मच नारियल तेल के प्रयोग से भूख कंट्रोल होती है। इससे हर समय स्नैक की होने वाली इच्छा खत्म हो जाती है।
Recommended Video
- जिन महिलाओं को गैस्ट्रिक, पेट फूलने व कब्ज आदि की शिकायत है, तो उनके लिए भी नारियल तेल का सेवन बहुत लाभकारी रहता है। ये बॉडी में मौजूद विषाक्त को बाहर निकालकर इसे डिटॉक्स करने का काम करता है। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल को 1 गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू के साथ मिलाकर खाली पेट पीने से फायदा होता है। इससे बॉडी में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाएगी।
- नारियल तेल और शहद को मिलाकर दिन में 3-4 बार चाटने से वजन कंट्रोल में रहता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे खाना जल्दी पचने के साथ बॉडी को एनर्जी भी मिलती है। ये स्किन से संबंधित बीमारियों को भी ठीक करता है।
- नारियल का तेल थर्मोजेनिक होता है। इसलिए इसके रोजाना 2 चम्मच सेवन से फैट तेजी से बर्न होती है। इसे रेगुलर लेने से करीब 120 कैलोरी कम होती है। नारियल तेल में एंटी ऑक्सीटेंड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर ग्रीन टी के साथ इसका सेवन किया जाए तो बॉडी एक्टिवट रहती है।
- हार्मोन असंतुलन वाली महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। ऐसे महिलाओं के लिए नारियल का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। जी हां नारियल तेल में बना खाना खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो रोज इसमें बना खाना खाने के साथ 1 चम्मच नारियल तेल को गरम पानी में मिलाकर एक्सरसाइज करने से पहले पिएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों