हम लोग आमतौर पर अपने पैरों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, इसलिए बॉडी के निचले हिस्से में फैट बहुत कम इकट्ठा होता है। लेकिन शरीर के ऊपरी हिस्से यानि पीठ, कमर, बांह, वगैरह के आस-पास काफी चर्बी जमा हो जाती है जो देखने में बेहद बुरी लगती हैं। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक है जिनकी बॉडी के ऊपरी हिस्से खासतौर पर पीठ और अंडरआर्म के आस-पास चर्बी बहुत ज्यादा है तो एक्सपर्ट के बताई इन 4 एक्सरसाइज को ट्राई करें। क्योंकि ये 4 एक्सरसाइज आपके इस जगह की चर्बी को तेजी से कम करती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें ग्लोबल लिडिग होलिस्टिक हेल्थ गुरू और कॉर्पोरेट लाइफ कोच डॉक्टर मिकी मेहता बता रहे हैं। तो देर किस बात की आइए जानें कौन सी है ये एक्सरसाइज।
इसे जरूर पढ़ें: ब्रा फैट ने कम कर दी आपकी खूबसूरती? कोई नहीं ये 6 एक्सरसाइज हैं ना
1. लैंड स्विमिंग
पीठ और बांहों के नीचे (अंडरआर्म) से चर्बी कम करने के लिए लैंड स्विमिंग (जमीन पर तैरना) एक अच्छी एक्सरसाइज है। मैं कहूंगा कि अपनी बांहों को बाहर की तरफ फैलाकर अगले हिस्से को धीरे-धीरे चलाएं। हाथों को सिर से आगे ले जाएं और फिर इनको सिर के ऊपर से उठाएं और पीछे ले जाएं। यह लगातार करें। यह वैकल्पिक रूप से सांस लेने और छोड़ने के दौरान किया जा सकता है। ऊपरी हिस्से को मोड़ना, घुटने को ढीला छोड़ना और फिर इस एक्सरसाइज को करना, यह सब आपकी बांहों से चर्बी घटाएगा।
2. तितली की तरह तैरना
आप सांस लेते हैं और फिर छोड़ते हुए दोनों ही बांहों को पीछे से सामने की ओर आते हुए हल्का मोड़ते है। इसी तरह, बाहों को पीछे ले जाते हैं, हल्का मोड़ते हुए सांस छोड़ते हैं। इस एक्सरसाइज को कोई भी 15-20 बार कर सकता है।
3. समान रिवर्स ब्रेस्ट स्ट्रोक
घुटने को नरम रखें और ब्रेस्ट स्ट्रोक को उलट कर करें। इसमें दोनों हाथों को एक साथ आगे से पीछे की ओर ले जाएं।
इसे जरूर पढ़ें: ये है sexy कमर पाने का राज, जिसे आप भी कर सकतीं हैं try
4. ब्रेस्ट स्ट्रोक स्विमिंग करना
ब्रेस्ट स्ट्रोक करते समय आप अपने को थोड़ा सा मोड़े, हाथों को हाथों से मिलाएं और एक हाथ की हथेली को दूसरे हाथ की हथेली से मिलाएं। जितना संभव हो, इसी स्थिति में हाथ को आगे ले जाएं। फिर इसे इस तरह खोलें, मानों कि आप पानी को पीछे धकेल रहे हैं। हाथों को कंधे के पीछे तक ले जाएं। एक बार फिर सांस लेते हुए अपने हाथों को छाती के नजदीक जोड़ें और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को खोलें और पीछे ले जाएं।
ये 4 एक्सरसाइज हैं, जिससे कोई भीअपनी पीठ और अंडरआर्म में जमा फैट यानि चर्बी को कम कर सकता है।
चर्बी घटेगी, शरीर को एनर्जी मिलेगी, रोगों से लड़ने की क्षमता मिलेगी और आपकी सेहत मिकी के बताए रास्ते से सुधर जाएगी। जी हां यह डॉक्टर मिकी मेहता के गो ग्रीन यो वर्कआउट पहल का हिस्सा है तथा अंडरआर्म्स व बैक वर्कआउट्स कार्ड-यो का हिस्सा है। एक्सरसाइज और इस एक्सरसाइज के दौरान नियंत्रित श्वसन क्रिया अपनाएं। यह एक्सरसाइज आपके दिमाग को ठंडा रखती है और इसलिए यह आराम भी देती है।
अंडरआर्म्स और पीठ से चर्बी घटाने के अलावा, यह एक्सरसाइज निचले हिस्से में भी काम करती हैं। शरीर को थोड़ा सा झुकाने के दौरान हम अपनी मसल्स को भी मजबूत बनाते हैं। जब हम बैक-स्ट्रोक मूवमेंट करते हैं, तब हम अपने कमर के निचले हिस्से को सुडौल बना रहे होते हैं और कमर को फुर्तीला बनाते हैं। इसलिए, यह सब फुर्तीलापन ही है, यह सब कुछ गतिशीलता है, यह सबकुछ बेहतर ब्लड सर्कुलेशन ही है, यह सब कुछ अच्छे से ऑक्सीजन लेना ही है। यह सब कुछ अपने पाचन को दुरुस्त करना, ध्यान में सुधार करना, अपने को ज्यादा एकाग्रचित्त करना, अपने को ज्यादा आनंद में रखना है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों