आजकल की लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर महिलाएं मोटापे की शिकार हैं और वजन कम करने के लिए ना जाने कितनी कोशिश करती रहती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने दुबलेपन को लेकर इतना परेशान हैं कि वजन बढ़ाने के उपायों की खोज में रहती हैं।
जी हां आज जब दुनिया मोटापे जैसी महामारी का सामना कर रही हैं, और वजन बढ़ना किसी इच्छा कल्पना की तरह लगता है। वहीं कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो अपने दुबलेपन से बेहद परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं। अगर आप भी ऐसी महिलाओं में से एक हैं जो अपने वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहती हैं तो आप अपनी डाइट में कुछ हर्ब्स को शमिल कर सकती है। क्या लें इसे लेकर उलझन में है? तो जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
आयुर्वेद के अनुसार जिन महिलाओं में वात दोष (पेट की बीमारी) होता है उनकी हेल्थ हमेशा खराब रहती है। खान-पान में अनियमितता के चलते बॉडी में कम कैलोरी जाती है और मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। जिससे वजन नहीं बढ़ता। लेकिन हमारी नेचर में कई ऐसे हर्ब्स मौजूद हैं जिन्हें लेने से भूख बढ़ती है और वजन बढ़ने लगता है। बॉडी को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक पद्धति का प्रयोग बहुत पहले से किया जा रहा है। सबसे अच्छी बात इन हर्ब्स में बहुत सारे गुण होते हैं और बॉडी पर इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
पतली महिलाओं के लिए यह हर्ब बहुत ही उपयोगी होता है। कैमोमाइल लेने से भूख बढती है, खाना अच्छी तरह से पच जाता है। इसके अलावा कैमोमाइल कैंसर के रोगियों के लिए भी बहुत ही कारगर औषधि है। इसे खाने से दिमागी चिंता और स्ट्रेस भी समाप्त होता है। इसके सेवन से कुछ ही दिनों में आपको परिवर्तन दिखने लगता है। इसमें फायदेमंद पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है, जो इसे वजन बढ़ाने का एक हेल्दी और स्मार्ट विकल्प बनाती है।
Read more: लंग कैंसर का काल हैं ये 5 आयुर्वेदिक herbs
किरात का इस्तेमाल उन महिलाओं के इलाज के लिए दशकों से किया जा रहा है जिनका वजन बहुत कम है और जिन्हें भूख बिल्कुल नहीं लगती है। यह बॉडी को सही तरीके से भोजन अब्जॉर्ब करने में हेल्प करता है। वजन बढ़ाने के लिए किरात बहुत ही अच्छा हर्ब है। हालांकि यह खाने में थोड़ी कड़वी होती है। लेकिन इसे खाने से भूख बढ़ती है। इसके अलावा पेट की समस्या जैसे अपच या अन्य विकार इससे ठीक हो जाते हैं। किरात का प्रयोग छोटी आंत के एंजाइमों में स्राव, गैस्ट्रिक स्राव और पित्त की समस्या के लिए प्रयोग किया जाता है।
अदरक खाने में बहुत ही तीखा होता है। अदरक बहुत ही पुरानी और आसानी से मिलने वाली औषधि है। इसका प्रयोग पहले से भी पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए के लिए किया जाता था। सूखे अदरक को गुड के साथ मिलाकर खाने से ठंड और पेट में दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अदरक खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढता है। अदरक का प्रयोग भूख न लगना, अपच, पेट फूलना और मितली में किया जाता है। इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर अपना वजन बढ़ा सकती हैं।
अक्सर इस कड़वे टॉनिक का इस्तेमाल भूख बढ़ाने, डाइजेशन में सुधार और वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है। जो महिलाएं वजन बढ़ाने की कोशिशों में बहुत सारे उपायों को अपनाती हैं उन्हें थीस्ल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
सिंहपर्णी जड़ एक अच्छा हर्बल सप्लीमेंट है। इसका इस्तेमाल महिलाओं द्वारा पाचन बढ़ावा देने और भूख बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह लीवर और गॉलब्लैडर की समस्याओं के इलाज में हेल्प करती है। सिंहपर्णी का इस्तेमाल आप चाय के रूप में कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में सिंहपर्णी पाउडर को मिलाकर लगभग पांच मिनट के लिए उबालें। अब आप इसमें दालचीनी और मीठा करने के लिए शहद भी मिला सकती हैं।
अश्वगंधा फेमस इंडियन हर्ब है। आप कह सकती हैं कि यह एक केमिकल या टॉनिक है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे खाने से भूख बढती है और डाइजेशन अच्छा होता है। यह तनाव समाप्त करता है। एक हेल्दी फूड के साथ इसे लेने से पॉजिटीव तरीके से वेट बढ़ाने में हेल्प मिलती है।
कस्टर्ड एप्पल वजन बढ़ाने वाला सबसे अच्छा हर्ब है। यह अपने शीतल प्रभाव के लिए फेमस हैं। इसमें मौजूद गुण आपको गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। यह आसानी से हजम होनेवाला और अल्सर व अम्ल पित्त के रोग में ज्यादा लाभकारी होता है। शरीफा उन महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं, जो वजन बढ़ाने की इच्छुक हैं। नियमित रुप से शरीफ में शहद मिलाकर इसका सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। शरीफा का प्रयोग स्मूदीज, डेजर्ट और आइसक्रीम में भी किया जाता है।
Read more: स्किन से लेकर हेल्थ तक के लिए फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर
चेन पी संतरे के छिलके का ड्राई सप्लीमेंट है जो डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार करने और भूख बढ़ाने में हेल्प करता है। इसका इस्तेमाल अपच के इलाज के लिए किया जाता है और यह बॉडी को रिलैक्स करता है। यह बॉडी के प्राकृतिक स्राव को बढ़ाता है और भूख को उत्तेजित करता है। यह पेट के रोगों से राहत देता है।
तो देर किस बात की वजन बढ़ाना चाहती हैं तो आज से ही इन हर्ब्स को जरूर ट्राई करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।