क्या आप वर्कआउट करने के लिए वीडियो सेव रही हैं लेकिन वास्तव में उन्हें करने का समय नहीं मिल रहा है? तो हम आपके लिए आज सही मोटीवेशन लेकर आए है जिसे देखकर आप भी खुद को फिट रखने से रोक नहीं पाएंगी। वह कोई और नहीं बल्कि मिलिंद सोमन की 81 वर्षीय मां उषा सोमन हैं। आपने कुछ दिनों पहले उन्हें साड़ी में स्किपिंग करते हुए देखा होगा। अब देखें कि उन्होंने अपना 81 वां बर्थडे कैसे मनाया है।
हम हमेशा से इस बात का जानते हैं कि हेल्दी खाना और एक्सरसाइज करना हमारे लिए अच्छा होता है लेकिन वास्तव में रिजल्ट देखना हमें एक अलग तरह से इंस्पायर करता है और मिलिंद सोमन द्वारा शेयर किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का उदाहरण है। लोगों ने उनकी मां के बर्थडे पर शुभकामनाएं दीं और कमेंट किया कि कैसे 6 पैक एब्स वाले लोगों के पोस्टर की तुलना में वह अधिक इंस्पायरिंग हैं।
जी हां बॉलीवुड एक्टर और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपने फिटनेस के फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 53 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को फिट रखा हुआ है। सिर्फ मिलिंद ही नहीं, उनकी फैमिली की एक और सदस्य हैं जो फिटनेस के मामले में मिलिंद से कम नहीं हैं और वह उनकी 81 साल की मां हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी मां के साथ स्किपिंग करते हुए वीडियो भी शेयर किया था। हाल ही में मिलिंद ने अपनी मां के बर्थडे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई उनकी मां से इंस्पायर हो रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: मिलिंद सोमन की तरह उनकी मां भी हैं सुपरफिट, 80 साल की उम्र में करती हैं पुश-अप्स
बर्थडे पर किए पुशअप्स
मिलिंद सोमन ने 3 जुलाई को अपनी मां ऊषा सोमन का 81वां बथडे मनाया। इस खास मौके पर मिलिंद ने अपनी मां का एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मिलिंद सोमन की मां 81 साल की उम्र में जिस तरह से पुशअप्स लगा रही हैं उसे देखकर कोई भी उनकी फिटनेस से इंस्पायर हो सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा है, '3 जुलाई 2020, लॉकडाउन में बर्थडे के साथ 81 अद्भुत वर्ष मनाए गए। 15 पुशअप्स के साथ पार्टी और वनीला बादाम केक, जिसे अंकिता ने बनाया है। हैपी बर्थडे आई। हमेशा मुस्कुराते रहिए।'
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर मिलिंद के फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने भी मिलिंद के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, ''आपकी मां अद्भुत है।'' कुणाल कोहली ने कमेंट करके कहा कि ''इसलिए आप उन्हें सुपरमॉम कहते हैं।''
81 की उम्र में भी करती हैं स्किपिंग
लॉकडाउन के दौरान मिलिंद ने अपनी मां और पत्नी के साथ कई सारे फिटनेस वीडियो शेयर किए हैं। इन सभी वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया है। मिलिंद ने इससे पहले अपनी मां के साथ स्किपिंग करते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। इस वीडियो में मिलिंद की मां अपने बेटे के साथ बराबरी से स्किपिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ''मां के साथ स्किपिंग! इनके लिए ये नया नहीं है लेकिन मेरे लिए नया है। जब आप सातों दिन और 24 घंटे घर पर हो, एक दूसरे को सिखाएं! आप पुराने तब होते हैं जब आप ऐसा सोच लेते हैं।'' (स्किपिंग के फायदेेे)
इसे जरूर पढ़ें: फिटनेस लवर्स के लिए #swethadevraj के फिटनेस टिप्स
बहु को भी देती हैं कड़ी टक्कर
मिलिंद की मां उषा सोमन 81 साल की उम्र में भी बेटे ही नहीं बहु के साथ भी फिटनेस के मामले में बराबरी से मुकाबला करती हैं। 81 साल की उम्र में मिलिंद की मां अपनी 28 साल की बहु को वर्कआउट में कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस बात की जानकारी भी हमें मिलिंद का इंस्टाग्राम देखने के बाद मिली। मिलिंद सोमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मिलिंद की मां अपनी बहु अंकिता के साथ घर की छत पर लंगड़ी करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में जिस तरह से मिलिंद की मां उषा सोमन लंगड़ी करते दिखाई दे रही हैं, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो 81 साल की होंगी। इस वीडियो के साथ कैप्शन में मिलिंद ने लिखा है, '28 और 81। हर उम्र में फिट रहो।'
मिलिंद की मां के फिटनेस से इंस्पायर होने के बाद अब तो आप वर्कआउट के वीडियो सिर्फ सेव नहीं करेंगी बल्कि इन्हें देखकर खुद को फिट रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करेंगी। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों