Birthday Special: मिलिंद से उम्र में छोटी हैं उनकी सास, जानिए कैसे राज़ी किया था अंकिता से शादी के लिए

अपने से 26 साल छोटी अंकिता कोंवर के साथ शादी के वक्त मिलिंद सोमन को भी दिक्कतें आईं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी लव स्टोरी।
Shruti Dixit

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं। 2018 में इस जोड़े ने शादी की थी और उसके पहले 5 साल एक दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की शादी ने मीडिया में बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। कारण था उनकी उम्र का अंतर। मिलिंद अंकिता से 26 साल बड़े हैं। इसके कारण ये जोड़ा सुर्खियों में रहता है। मिलिंद 54 साल के हैं और अंकिता 28 साल की। मिलिंद की ये दूसरी शादी है। आज मिलिंद सोमन के जन्मदिन पर जानिए इनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें और देखिए तस्वीरें। 

 

1 कैसे मिले थे दोनों-

अंकिता मिलिंद से मिलने से कुछ दिन पहले ही सिंगल हुई थीं। फ्लाइट अटेंडेंट अंकिता ने उस समय मिलिंद को चेन्नई के एक होटल में देखा था और क्योंकि वो बहुत बड़ी फैन थीं इसलिए उनसे मिलने गईं। पर वो व्यस्त थे। उसके बाद एक नाइट क्लब में मुलाकात हो गई और अंकिता ने खुद आगे बढ़कर मिलिंद को डांस के लिए पूछा। इसके बाद सिलसिला चलता गया। 

 

10 अंकिता बहुत क्यूट हैं-

मिलिंद एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अंकिता बहुत क्यूट हैं और उन्हें देखते ही वो आकर्षित हो गए थे। 

11 उम्र के फासले के बारे में ये कहा-

मिलिंद ने उम्र के फासले के बारे में कहा है कि अगर दो लोग एक दूसरे को लेकर कंफर्टेबल होते हैं तो फिर उम्र का फासला मायने नहीं रखता। ये बात मिलिंद ने एक इंटरव्यू में कही थी। 

 

2 ऐसे हुआ अंकिता को प्यार-

Humans of Bombay को दिए एक इंटरव्यू में अंकिता ने बताया कि वो मिलिंद से ज्यादा करीब नहीं आना चाहती थीं, लेकिन मिलिंद ने जिस संजीदगी से अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात की और आगे बढ़ने को कहा वो काफी अच्छा था। इसके बाद अंकिता को मिलिंद से प्यार होने लगा। 

 

3 5 साल तक की डेटिंग-

अंकिता और मिलिंद ने एक दूसरे से शादी करने के पहले 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके साथ ही वो धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आते गए। 

 

4 एक तस्वीर के कारण जगजाहिर हुआ था रिश्ता-

मिलिंद और अंकिता का रिश्ता एक तस्वीर के कारण जगजाहिर हुआ था। वो 2017 में SS18 फैशन इवेंट में गए थे और उस इवेंट में अंकिता के साथ हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर खींच ली गई थी जो वायरल हो गई। इसके बाद से ही मिलिंद और अंकिता के बारे में खबरें आने लगीं और SS18 इवेंट के कारण लोगों को लगा कि अंकिता 18 साल की हैं। 

 

5 घर वाले थे चिंतित-

अंकिता के घर वाले इस रिश्ते को लेकर परेशान थे और तस्वीर पब्लिश होने के बाद तो उन्हें बेटी की बहुत चिंता होने लगीं। 

6 मिलिंद से छोटी हैं उनकी सास-

मिलिंद सोमन की सास उनसे उम्र में छोटी हैं और इस बात को लेकर भी उनके घर में समस्या हुई थी। मिलिंद से दो साल छोटी हैं उनकी सास। 

7 ऐसे हुई शादी-

तस्वीर पब्लिश होने के बाद लगातार अंकिता को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं और इसके बाद ही दोनों ने शादी का फैसला लिया। 

8 ऐसे किया घर वालों को राज़ी-

मिलिंद और अंकिता ने अपने घर पर कह दिया था कि वो एक साथ रहना चाहते हैं। भले ही शादी हो या न हो। इसपर अंकिता की मां ने कहा था कि एक वक्त उनका मन जरूर बदलेगा। लेकिन एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन देखकर दोनों के ही परिवार वाले राज़ी हो गए। 

9 इस दिन हुई थी शादी-

अंकिता और मिलिंद की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी। उनकी शादी अलीबाग के एक फार्महाउस में हुई थी जहां बहुत ज्यादा लोग नहीं थे। 

 
Milind Soman Ankita Konwar Love Marriage Love story Love life