योगा करना सेहत के लिए कितना लाभकारी यह बात तो सभी को पता है। वैसे तो योगा के सभी पोज सेहत से जुड़ी किसी न किसी बीमारी को सुधारने केलिए ही होते हैं। इसलिए योगा के हर आसान को करना जरूरी होता है। मगर, इस बार International Yoga day 2019 पर आप कुछ नया ट्राय करें और अपनी राशि के अनुसार योगा के अलग-अलग पोज आजमाएं। हो सकता है सेहत के साथ-साथ आपके स्वभाव में भी इसका कुछ असर आ जाए।
इसे जरूर पढ़ें:Zodiac sign से तय होगा कि कब होगी आपकी शादी
इस राशि के लोगों के लिए बेस्ट है कि वह ‘वॉरियर 2’योगा पोज ट्राय करें। इसके लिए अपनी एडि़यों को जमीन पर 3 से 4 फीट की दूरी पर रख कर खड़े हो जाएं। इसके बाद सीधे पैर को 90 डिग्री पर मोड़ कर घुमाएं और बाएं पैर को धीरे से फैलाएं। इसके बाद अपने हाथों को पैरों की दिशा में सीधा रखें। इसी तरह आप दाएं पैर के साथ भी यह योगा पोज दोहरा सकती हैं। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें:राशि के हिसाब से जानें कि आपको प्यार में सक्सेस मिलेगी या फिर धोखा
आपके लिए ‘काउ फेस’ योगा पोज बेस्ट है। आपको दाएं और बाएं पैर को क्रॉस करके जमीन पर बैठना है। इसके बाद दोनों हाथों को पीछे ले जाकर दाएं हाथ से बाएं हाथ को पकड़ें और बाएं हाथ से दाएं हाथ को पकड़ें। यह योगा पोज आपको एनर्जी देगा ।
‘शोल्डर ओपनर’योगा पोज इस राशि के लोगों के लिए अच्छा होता है। इस योगा पोज के लिए आपको सीधा खड़ा होकर पीछे की ओर हाथ ले जा कर एक दूसरे से मिलाना होता है। अगर आपके कंधों में दर्द रहता है तो इस योगा पोज को करने के बाद आपको आराम मिल जाएगा। इससे आपकी गर्दन का दर्द भी ठीक हो जाएगा।
इस राशि के लिए‘चाइल्ड योगा पोज’ठीक रहेगा। आपने नर्वस सिस्टम को शांत रखने के लिए आपको बच्चों की भांति जमीन पर घुटनों के बल बैठना है और हाथों को स्ट्रेट आगे की ओर रखना हैं।
आपको ‘लॉयन योगा पोज’ ट्राय करना चाहिए। यह आपकी राशि को सूट भी करता है और आपके लिए फायदेमंद भी है। इसके लिए आपको जमीन पर अल्थी-पल्थी आसन में बैठना होगा और हाथों को आगे की ओर जमीन पर रखना होगा। इस आसन में बैठ कर आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं।
इस राशि के लोगों को ‘प्लो पोज’ट्राय करना चाहिए। हाला कि यह थोड़ा कठिन है मगर, इस राशि के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना बखूबी आता है। इस पोज के लिए आपको जमीन पर सीधा लेता है और पैरों को धेरे से उठा कर सर के पीछे ले जाना है। यह आपकी एनर्जी को तो बूस्ट करेगा ही साथ ही आपको अगर थायरॉएड की समस्या है तो आपको उसमें भी आपको राहत मिलेगी।
‘वॉरियर 3’आपके लिए यह योगा पोज बेस्ट है। इस पोज के लिए आपको एक पैर के बल पर बॉडी को आगे की ओर झुकाना होगा और एक पैर पीछे की ओर और दोनों हाथों को अगे की और करके बॉडी को स्ट्रेट रखना होगा। यह आपके फोकस को बढ़ाएगा।
‘ईगल पोज’आपके लिए बेस्ट है। आपको अपने पैरों और होथों को रैपअप करके खड़ा होना है। हाला कि यह पोज आसान नहीं है मगर, आप इसे कर लेंगी। यह आपको फ्रेश फील कराएगा।
जिस तरह धनुष और बांड़ लेकर खड़ा हुआ जाता है आपको ऐसी ही मूद्रा में खड़ा होना है। यह योगा पोज आपको चीजों को समझने में मदद करेगा।
आपको ‘माउंटेन’पोज में योगा करना चाहिए। इसके लिए आपको सीधा खड़ा होकर हाथों को नमस्कार मूद्रा में जोड़ना होगा। यह आपको अपनी इंद्रियों पर काबू पाना सिखाएगा।
आपके लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। इसलिए आपको ‘हाफ लोटस’ योगा पोज करना चाहिए। इसके लिए आपको अल्थी-पल्थी के आसन बैठना है और हाथों को घुटनों के उपर रखना है।
‘फिश पोज’आपके लिए बेस्ट है। यह हार्ट ओपनिंग पोज होता है। इसके लिए आपको जमीन पर सीधे लेटना होगा और फिर अपने सीने को उपर उठाना होगा। इस दौरान आपका सिर, हाथ और पैरा जमीन से स्पर्श कर रहे होंगे।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।