डबल चिन की समस्या आमतौर पर उम्र बढ़ने या आनुवंशिकी का परिणाम हो सकती है। हालांकि, इसका ज्यादा वजन होने से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन कुछ मामलों में यह समस्या बढ़ते वजन के कारण भी दिखाई देती है।
हालांकि, इन दिनों ज्यादातर महिलाओं को मेकअप और कई अन्य प्रोडक्ट्स की मदद से अपने चीकबोन्स को बढ़ाने और प्रमुख जॉलाइन बनाने की कोशिश करते देखा है। लेकिन क्या होगा? अगर हम आपसे कहें कि इस एक्स्ट्रा फैट को कम करने का एक तेज और आसान तरीका है।
जी हां हम सभी ने शरीर और दिमाग की एक्सरसाइज के बारे में सुना है, लेकिन क्या आपने चेहरे की एक्सरसाइज के सही महत्व को भी समझा है। वैसे चेहरे की एक्सरसाइज न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती हैं बल्कि झुर्रियों से लड़ने में भी फायदेमंद होती हैं। वे आपको जवां दिखने में मदद करती हैं और चेहरे की एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाती हैं।
नीचे कुछ चेहरे की एक्सरसाइज दी गई हैं जिन्हें आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे की मसल्स और त्वचा को मजबूत और टोन करने में मदद कर सकती हैं जिससे आपकी मुस्कान कई गुणा बढ़ जाएगी और आप जवां दिखेगी। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट, मीनाक्षी मोहंती बता रही हैं।
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले आपको कुछ वार्मअप एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। ऐसा ही फेशियल एक्सरसाइज में भी होता है। अपने निचले जबड़े को आगे और पीछे ले जाकर शुरू करें और फिर अगल-बगल करें। सुनिश्चित करें कि आप सभी एक्सरसाइज धीरे-धीरे करें और अचानक झटके से बचें। आप 8-10 दोहराव कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Double chin ने खराब कर दी चेहरे की खूबसूरती, तो ट्राई करें ये आसान टिप्स
आइए सबसे आसान और सबसे सुविधाजनक एक्सरसाइज में से एक के साथ शुरुआत करें, जिसे आप कभी भी और कहीं भी कर सकती हैं, 'च्यूइंग गम'। जी हां, आपने सही पढ़ा, इससे आपकी चिन की मसल्स लगातार गति में रहती हैं, जिससे एक्स्ट्रा फैट कम होता है। यह चिन को ऊपर उठाते हुए जबड़े की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए भी फायदेमंद होती है।
एक और प्रसिद्ध अभिव्यक्ति जो हम तस्वीरें क्लिक करते समय करते हैं वह 'पाउट' है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आपकी डबल चिन से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकती है। ठीक है, यदि आप पाउट में महारत हासिल कर चुकी हैं, तो आपको 'फिश फेस' एक्सरसाइज का प्रयास करना चाहिए, आपको बस अपने गालों को चूसना है और उन्हें कुछ सेकेंड के लिए रोकना है। एक ब्रेक लें और 4-5 बार दोहराएं।
टेनिस बॉल की मदद से आप डबल चिन को भी कम कर सकती हैं। इसे 'बॉल एक्सरसाइज' के रूप में जाना जाता है, आपको बॉल को अपनी ठुड्डी के नीचे रखना होगा। अब धीरे-धीरे बॉल को दबाते हुए चिन को नीचे की ओर ले जाएं। 15-20 बार दोहराएं!
'जीभ एक्सरसाइज' के रूप में जाना जानी वाली एक्सरसाइज के लिए आपकी जीभ की मसल्स के इस्तेमाल की आवश्यकता होती है। अपने सिर को सीधा रखते हुए, अपनी जीभ को आगे की ओर मोड़ें और फैलाएं। अब अपनी जीभ को नाक की ओर फैलाएं। कुछ सेकेंड के लिए रुकें, छोड़ें और 4-5 बार दोहराएं।
इसे जरूर पढ़ें: डबल चिन से बचने और शार्प जॉलाइन पाने के लिए महिलाएं रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज
हम दिन में कई बार 'मुस्कुराते' हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह डबल चिन को कम करने में मददकर सकता है। आपको बस इतना करना है कि अपना मुंह बंद रखें, अपने दांतों को जकड़ें और होंठों के कोनों को जितना हो सके फैलाएं। अब अपनी जीभ को अपने तालू से सटाएं। आपको अपनी चिन की मसल्स में जकड़न महसूस होनी चाहिए। कुछ सेकेंड के लिए रुकें और छोड़ें। 4-5 बार दोहराएं
जैसे वजन कम करने में समय लगता है, वैसे ही डबल चिन के मामले में भी ऐसा ही होता है। यह एक प्रक्रिया है और इसमें कुछ बदलाव दिखने में समय लगता है। इसलिए धैर्य रखें। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।