अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ खाना-पीना छोड़ने या हैवी एक्सरसाइज से वजन हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आपके शरीर के किस हिस्से की चर्बी ज्यादा बढ़ रही है, मोटापा बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं और आपको कोई हेल्थ कंडीशन तो नहीं है, ऐसी कई चीजों के बारे में ध्यान रखते हुए डाइट और एक्सरसाइज के अलग-अलग तरीकों पर फोकस करना चाहिए। शरीर के अलग-अलग हिस्सों की चर्बी कम करने के लिए, अलग-अलग एक्सरसाइज मदद कर सकती हैं। आर्म फैट, ब्रा फैट या टमी फैट को कम करने में एक ही एक्सरसाइज मदद नहीं कर सकती है। अगर आपकी बाजुओं की चर्बी बढ़ रही है और थुलथुली बाजुओं की वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस हो रही है, आप स्लीवलेस पहनने में भी हिचकिचाने लगी हैं, तो आपको आर्म फैट कम करने वाली एक्सरसाइज पर फोकस करनी चाहिए। यहां हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो बाजुओं की चर्बी को कम कर सकती हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट और टीचर नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
आर्म सर्कल्स (Arm Circles)
- बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए यह सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है।
- सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं।
- आपको दोनों हाथों को सीधा रखना है।
- आप इसे बैठकर भी कर सकती हैं।
- खड़े होकर या बैठकर आप इसे जिस भी पोजिशन में करें, अपनी पीठ को एकदम सीधा रखें।
- अब दोनों हाथों को बाहर की तरफ खोलें।
- आपकी कोहनियां बिल्कुल नहीं मुड़नी चाहिए।
- अब हाथों को सर्कल बनाते हुए धीरे-धीरे घुमाएं।
- ऐसा आपको बहुत तेज या हल्के नहीं करना है।
- एक कंट्रोलिंग स्पीड में ऐसा करें।
- 10 बार आगे की तरफ और 10 बार हाथों को पीछे की तरफ घुमाएं।
- इसके बाद हाथों को कुछ देर आराम दें और फिर दोबारा इसे दोहराएं।
- इससे बाजुओं की चर्बी कम करने और उन्हें पतला करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- बाजुओं की चर्बी आसानी से होगी कम, महिलाओं रोजाना 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज
रस्सी कूदना (Skipping Rope)
- इसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।
- इसे करने से न केवल बाजुओं की बल्कि पेठ, पीठ और कंधों की चर्बी भी कम होती है।
- रोजाना लगभग 5 मिनट तक रस्सी कूदने से बाजुओं की चर्बी और पूरे शरीर का वजन तेजी से कम होगा।
- यह एक्सरसाइज का एक सिंपल फॉर्म है लेकिन असल में यह फुल बॉडी वर्कआउट है।
- इससे पूरे शरीर की चर्बी कम होती है।
- रस्सी कूदने से कैलोरीज तेजी से बर्न होती हैं, वजन कम होता है और शरीर में लचक आती है।
- इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
आर्म फैट को कम करने के लिए, इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों