herzindagi
best yoga for lower back pain relief

लोअर बैक पेन से अगर रहना है दूर, तो रोजाना करें ये योगासन

अगर आप भी लोअर बैक पेन से हमेशा परेशान रहती हैं, तो इन योग को करके आप उसे चुटकी में दूर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-11-16, 13:33 IST

लोअर बैक पेन के शरीर को बहुत परेशान करती है। लगातार एक ही जगह बैठना इसका मुख्य कारण हो सकता है। अचानक बैक में झटका लगने के बाद इंसान को उठने में भी परेशानी होती हैं। कई बार तो, लोअर बैक पेन के चलते इंसान ना ही ठीक से चल पाता है और नहीं सही से सो पाता है। अगर आप भी इसी समस्या से अमूमन परेशान रहती हैं, तो फिर आपको लोअर बैक पेन पर ध्यान देने की ज़रूरत है, क्यूंकि कभी-कभी ये दर्द बड़ी मुसीबत का कारण बन जाती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना करके आप काफी हद तक लोअर बैक पेन को दूर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में-

बालासन

yoga for lower back pain relief inside

लोअर बैक पेन को अगर आपको कुछ ही दिनों से हमेशा के लिए दूर करना चाहती हैं, तो आपको बालासन योग हर रोज करनी चाहिए। इसे करने से लोअर बैक पेन दूर तो होती ही है, साथ में गर्दन और कंधे भी मजबूत होते हैं।  इसे अगर आप रोजाना 5 से 10 मिनट के लिए करती है, तो आपके शरीर का रक्त प्रभाव भी सही रहता है। ये कमर के खिंचाव को भी दूर रखता है। इसे योग को कैसे करना है इसके लिए आप इस तस्वीर से भी देखकर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: महीनों बाद जिम ज्वाइन करने जा रही हैं, तो रखें इन बातों का ध्यान

उत्तानासन 

yoga for lower back pain relief inside

लोअर बैक पेन को दूर करने के लिए आप बालासन के बाद उत्तानासन योग कर सकती हैं। अगर आप नियमित तौर पर इसे तक़रीबन पांच से दस मिनट करती है, तो आपको लोअर बैक पेन से काफी तेज राहत मिल सकती हैं। कहा जाता है कि उत्तानासन योग करने से दिल की बीमारी में भी काफी मदद मिलती है, साथ ही दिमाग में रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचें में काफी मदद मितली है। इसे करने के लिए आप इस तस्वीर का सहारा ले सकती हैं।

 

भुजंगासन

yoga for lower back pain relief inside

भुजंगासन को तो कई दर्द को दूर करने के लिए और मन को शांत करने के लिए एक रामबाण योगासन माना जाता है। कहा जाता है कि इसे हर रोज करने वाला इंसान औरो के मुकाबले दुरुस्त रहता है, और उसके पास कई भी बीमारी नहीं भटकती है। इसे करने से लोअर बैक पेन तो दूर होता ही साथ में पीठ को मजबूत और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। इसे करने से गर्दन दर्द भी ठीक रहता है।

 

इसे भी पढ़ें: आजकल क्यूं ट्रेंड में है क्रायोथेरेपी? जानें इसके फायदे

पवनमुक्तासन

lower back pain relief inside

पवनमुक्तासन लोअर बैक की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह आपके पाचन तंत्र को भी सही रखता है। इसे अगर आप दिन से लगभग 5 से 10 मिनट रोज करती हैं, तो आपको अनेकों लाभ मिल सकती हैं। इसे कैसे करना है, इसके लिए आप इस तस्वीर का सहारा ले सकती हैं।

नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकरी बढ़ाने के लिए हैं। अगर आप कुछ अधिक ही लोअर बैक पेन से परेशान हैं तो आपको डॉक्टर से ज़रूर मिलना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@www.healthunbox.com,.bp.blogspot.com,im.idiva.com) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।