herzindagi
munmun dutta fitness

तारक मेहता की बबिता जी खुद को फिट रखने के लिए करती हैं ये 2 एक्सरसाइज, 1 बार जरूर करें ट्राई

आज हम आपको 2 ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो बबिता जी उर्फ मुनमुन दत्ता खुद को फिट रखने के लिए करती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-07-28, 11:35 IST

फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता एक फिटनेस फ्रीक एक्‍ट्रेस हैं जो नियमित रूप से वर्कआउट करने में विश्वास करती हैं। हालांकि, बंगाली एक्‍ट्रेस, मिठाई और चावल के बिना नहीं रह सकती हैं।

लेकिन खुद को फिट रखने के लिए मुनमुन हेल्‍दी डाइट लेती हैं और रोजाना एक्‍सरसाइज करती हैं क्‍योंकि उनका मानना है कि वर्कआउट के बिना शेप में आना बेहद मुश्किल होता है। इतना ही नहीं, वह अपने फैन्‍स को फिटनेस के लिए इंस्‍पायर करने के लिए इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से फिटनेस के वीडियोज भी शेयर करती हैं।

वह इतनी फिट और सुंदर दिखाई देती हैं कि सिर्फ जेठा लाल ही नहीं बल्कि कई महिलाएं उनकी फिटनेस की दीवानी हैं और उनके जैसे फिगर पाना चाहती हैं। अगर आप भी बबीता की तरह फिटनेस चाहती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्‍योंकि आज हम आपको 2 ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो मुनमुन दत्ता खुद को फिट रखने के लिए करती हैं। आइए इन एक्‍सरसाइज के बारे में विस्‍तार से इस आर्टिकल के माध्‍यम से जानें।

सीढ़‍ियों में करती हैं वर्कआउट

exercise in stairs

इस एक्‍सरसाइज की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे आप कहीं भी कर सकती हैं। जी हां, हममें से अधिकांश घरों या उसके आस-पास सीढ़ियां होती हैं। आप इसका इस्‍तेमाल एक्‍सरसाइज के लिए कर सकती हैं। यह एक्‍सरसाइज का सबसे अच्‍छा उपकरण है।

विधि

  • सीढ़ियों में सिर्फ ऊपर और नीचे चढ़ने से शुरुआत करें
  • लेकिन सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने का लक्ष्य जरूर निर्धारित करें जो समय और स्‍पीड पर भी निर्भर करता है।
  • सीढ़ी चढ़ने के लिए पैरों का इस्‍तेमाल होता है इसलिए धीरे-धीरे शुरुआत करें और फिर धीरे से स्‍पीड बढ़ाएं।
  • समय के साथ आप सीढ़ि‍यों में इंटरवल ट्रेनिंग भी कर सकती हैं।
  • इसके लिए आप तेज स्‍पीड से सीढ़ियां चढ़ें और फिर वैकल्पिक तौर स्‍लो स्‍पीड में करें।
  • बेहतर वर्कआउट के लिए रेलिंग को छूने से बचें।

View this post on Instagram

A post shared by Munmun Dutta ♥️🔵 (@munmum_dutta3)

फायदे

  • वजन को कंट्रोल करने में मददगार होती है।
  • कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
  • पैरों में बेहतर ब्‍लड सर्कुलेशन होता है।
  • पैरों में मजबूती आती है और जांघों की चर्बी कम होती है।
  • इसे करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
  • अनिद्रा की समस्या से निजात मिलती है।
  • शरीर को फिट रखने में काफी मददगार है।
  • ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं।
  • स्टैमिना बढ़ता है।
  • हड्डियों में मजबूती आती है।
  • डायबिटीज से बचाव होता है।
  • हेल्‍दी हार्ट और बॉडी के लिए फायदेमंद है।

इसे जरूर पढ़ें:बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता का फिटनेस सीक्रेट हैं ये 4 योग, आप भी करें

जंपिंग जैक भी है फिटनेस सीक्रेट

jumping jack exercise

जैसे कि इसके नाम से ही पता चला रहा है कि इस एक्‍सरसाइज को करते समय आपको जंप करना है। इसलिए इसे जंपिंग जैक के नाम से जाना जाता है। इसे करने से आपकी पूरी बॉडी की एक्‍सरसाइज हो जाती है और इसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।

विधि

  • इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए बबीता जी की तरह सीधी खड़ी हो जाएं।
  • फिर अपने पैरों को एक साथ और हाथों को भी सीधा रखें।
  • अब अपने पैरों को शोल्डर की चौड़ाई में जंप करते हुए खोलें।
  • पैरों को खोलते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
  • अब जंप करते हुए वापस पहली पोजीशन में आ जाएं।
  • इस एक्‍सरसाइज को कई बार करें।

फायदे

  • यह एक कार्डियो वर्कआउट है जो हार्ट के लिए अच्‍छी होती है।
  • इसे करने से आपका वजन तेजी से कम होता है।
  • यह आपके पूरे शरीर के वजन को एक साथ कम करती है।
  • अच्‍छी नींद लाने में मददगार है।
  • मसल्‍स को मजबूत करने में मदद करती है।
  • हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है।
  • इससे पेट के आस-पास की चर्बी खासतौर पर कम होती है।
  • पूरे शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

इसे जरूर पढ़ें:'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की बबीता जी की फिटनेस का राज है ये वर्कआउट

आप भी इन एक्‍सरसाइज को घर पर करके खुद को फिट रख सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram (@munmundutta)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।