अरे यार, मेरा वजन एक बार फिर से 1 किलो बढ़ गया है, अभी पिछले महीने ही तो मापा था। ऐसा अक्सर आपके साथ भी होता होगा। ऐसा तब होता है जब हम अपनी डाइट पर ध्यान दे रहे होते हैं, मगर इसके बावजूद वजन बढ़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।
View this post on Instagram
हम आपको वजन कम करने के लिए एनिमल फ्लो एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनकी मदद से कुछ ही दिनों में वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, इसका नियमित अभ्यास से 1 से 2 महीने में लगभग 2 किलो वजन कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज का सही रिजल्ट आपको तभी मिलेगा जब इसके साथ खान-पान पर ठीक से ध्यान दिया जाए।
बता दें कि वजन कम करने के लिए एनिमल फ्ले एक्सरसाइज यानि जानवरों वाली मूव्स करना काफी फायदेमंद साबित होती है। इसे करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है, साथ ही साथ फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है। चलिए योग एक्सपर्ट अंशिका से जानते है कौन सी एनिमल फ्लो एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
लिजार्ड वॉक वेरिएशन (Lizard walk variation)
लिजार्ड वॉक वेरिएशन को करने के लिए पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। पूरे शरीर की एक्सरसाइज होने की वजह से वजन कम होने लगता है। साथ ही, इससे शरीर की मोबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और जोड़ भी मजबूत होते हैं। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से शरीर एक्टिव भी होता है।
इसे जरूर पढ़ें-बढ़ती उम्र में बच्चों से जरूर करवाएं ये आसन, बढ़ेगी लंबाई
फ्रॉग जंप (Frog Jump)
फ्रॉग जंप एनिमल फ्लो एक्सरसाइजको रोजाना करना हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो होता है। इससे न सिर्फ बॉडी का स्टैमिना बढ़ाता है, बल्कि फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। यह एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत करने के साथ ही पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है।
इंचवॉर्म वॉक (Inworm Walk)
इंचवॉर्म वॉक करने के लिए आपको हाथों के बल चलना होता है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को जमीन पर रखें और हाथ पैर के बल पर चलें। यह एक्सरसाइज करने से दिमाग और शरीर का आपसी तालमेल बना रहता है। साथ ही, पेट पर जमी एक्स्ट्रा चर्बी भी कम हो जाती है।
क्रो वॉक (Crow Walk)
फिट रहने और वजन कम करने के लिए आप रोजाना क्रो वॉक एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे रोजाना करने से पैरों की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत होती हैं। साथ ही साथ घुटनों के दर्द से भी राहत मिलती है। इस एक्सरसाइज को कम से कम एक मिनट तक करें।
इसे जरूर पढ़ें-इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की 10 समस्याओं का हल
वॉकिंग टो टच (Walking Toe Touch)
वॉकिंग टो टच एक प्रकार की एनिमल मूव है, जिसे करने के लिए आपको अपनो हाथों के अंगूठे को छूना होता है और साथ में वॉकिंग भी करनी होती है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है और वजन तेजी से कम होता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों