कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जिनकी उम्र तो बढ़ती जाती है लेकिन लंबाई है कि बढ़ने का नाम नहीं लेती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे फिजिकल एक्टिविटी की कमी या पोषक तत्वों की कमी। शुरुआत में माता पिता को लगता है कि अभी तो बढ़ने की उम्र है धीरे-धीरे लंबाई बढ़ ही जाएगी, लेकिन इस चक्कर में उम्र बढ़ जाती है हाइट नहीं बढ़ती है। अगर आपका भी बच्चा ग्रोइंग फेज में है तो आप अभी से ही बच्चों से ये 3 आसन जरूर करवाएं। इससे लंबाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस बारे में जानकारी दे रही हैं योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहातगी
ताड़ासन
- आप बच्चों को ताड़ासन करा सकते हैं, यह बहुत ही आसान और फायदेमंद आसन है। (माइंड डिटॉक्स करते हैं ये मुद्राएं)
- इसे करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
- दोनों पैरों के पंजे और एड़ियों को आपस में चिपका कर खड़े हों।
- इसके बाद हाथों को एक साथ जोड़कर शरीर को ऊपर की तरफ खींचें।
- साथ ही पैरों की एड़ी को भी ऊपर उठाएं और पैरों की उंगलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखें।
धनुरासन
- आप बच्चों से धनुरासन भी करवा सकते हैं।
- इस आसन को करने के लिए पेट के बाल जमीन पर लेट जाएं।
- अपनी बाजुओं को अपने शरीर के दोनों और कूल्हे के समानांतर रखें।
- धीरे-धीरे अपने घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ें और अपनी एड़ियों को अपने हाथों से पकड़े।
- सांस लें और अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं ।
- अपने पैरों को ऊपर उठाएं और फैलाएं।
- आपको अपनी बाहों और जांघों में खिंचाव महसूस होना चाहिए।
- इस तरह से 12 से 15 सेकंड के लिए होल्ड करके रहे।
- धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
यह भी पढ़ें-इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की 10 समस्याओं का हल
वृक्षासन
- हाइट बढ़ाने के लिए वृक्षासन भी किया जा सकता है।
- इसके लिए किसी समतल जगह पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को जोड़ लें। (घने बालों के लिए आसन)
- हाथों की सहायता से बाएं तलवे को दाईं जांघ पर टिका लें।
- हाथों को ऊपर उठकर नमस्कार की अवस्था में आ जाएं।
- कुछ सेकेंड तक इसी अवस्था में बने रहें और शरीर को संतुलित रखें।
- फिर धीरे-धीरे शुरुआती अवस्था में आ जाएं।
- इस योगासन को दो से चार सेट तक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-लंबे और घने बालों के लिए रोज करें ये 2 योगासन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों